फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   president Joe Biden announces to stop US war mission in Iraq

Iraq USA Agreement: इराक में अमेरिकी युद्ध मिशन को रोकने पर सहमत हुए दोनों देश

Tue, 27 Jul 2021 05:45 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 05:45 AM IST
सार

  • राष्ट्रपति बाइडन ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी का स्वागत किया।
  • बाइडन ने घोषणा की कि अमेरिका साल के अंत तक इराक में अपने लड़ाकू मिशन को समाप्त कर देगा।
  • इराक में अमेरिका के करीब 2,500 सैनिक हैं।

विज्ञापन
president Joe Biden announces to stop US war mission in Iraq
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी - फोटो : YouTube grab

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका साल 2021 के अंत तक इराक में अपने युद्ध मिशन को समाप्त कर देगा। राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के साथ बैठक में इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन

 
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सेना इराकी बलों को आईएसआईएस के खिलाफ प्रशिक्षण और सहायता देना जारी रखेगी। वहीं जानकारी के मुताबिक  इराक में संयुक्त राज्य अमेरिका के लगभग 2,500 सैनिक हैं। यहां अमेरिकी सैनिक आतंकवाद विरोधी अभियान और इराकी सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाइडन की छवि एक शांतिप्रिय नेता की है जो किसी युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रपति बाइडन अगस्त के अंत तक अफगानिस्तान में अंतिम अमेरिकी सेना की वापसी के साथ, दो अमेरिकी युद्ध अभियानों को अंतिम रूप दे रहे हैं जो तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने उनकी निगरानी में शुरू किए थे।

इस साल अब तक हुए 47 ड्रोन हमले 
इराक में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक यहां अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर 47 हमले हो चुके हैं, यहां 2,500 अमेरिकी सैनिकों को जिहादी इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है। अमेरिकी हितों पर जो हमले अब तक हुए हैं, उनमें से छह ड्रोन हमले शामिल रहे, जो गठबंधन सेना के लिए चुनौती बने हुए हैं।


दोनों बड़े नेताओं ने अपने बयान में स्वास्थ्य, ऊर्जा और अन्य मामलों से संबंधित कई गैर-सैन्य समझौतों को विस्तार देने की बात कही। इसके साथ ही अमेरिका ने वैश्विक कोवैक्स वैक्सीन साझाकरण कार्यक्रम के तहत इराक को फाइजर/बायोएनटेक वैक्सीन की 500,000 खुराक प्रदान करने की योजना बनाई है। बाइडन ने कहा कि खुराक कुछ हफ्ते में ईरान पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed