फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Droupadi Murmu arrived in Malawi first visit to African nation by an Indian Head of State

Droupadi Murmu: मलावी पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू,इस अफ्रीकी देश की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्राध्यक्ष

Thu, 17 Oct 2024 08:33 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 08:33 PM IST
सार

Droupadi Murmu: अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मलावी के लिलोंग्वे स्थित कामुज़ू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरीं। मलावी के उप राष्ट्रपति माइकल उसी ने हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu arrived in Malawi first visit to  African nation by an Indian Head of State
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को मलावी पहुंचीं। यहां वह मलावी के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगी तथा व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से बातचीत करेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शेयर की गई पोस्ट में कहा गया है कि, अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मलावी के लिलोंग्वे स्थित कामुज़ू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरीं। मलावी के उप राष्ट्रपति माइकल उसी ने हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, यह भारत से मलावी की पहली राजकीय यात्रा है। मुर्मू मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजर मैक्कार्थी चकवेरा के निमंत्रण पर 17-19 अक्टूबर तक मलावी का दौरा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा को लेकर जारी किए गए बयान में कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू मलावी के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी; प्रमुख व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी; और सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का दौरा करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति ने अल्जीरिया और मॉरिटानिया देशों का दौरा किया था। जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अपने-अपने समकक्षों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed