{"_id":"5fb82e450b1213022307a179","slug":"president-donald-trump-has-divided-the-country-more-than-ever-gurvinder-singh-khalsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को पहले से कहीं अधिक विभाजित कर दिया है : गुरविंदर सिंह खालसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को पहले से कहीं अधिक विभाजित कर दिया है : गुरविंदर सिंह खालसा
Sat, 21 Nov 2020 02:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
गुरिंदर सिंह खालसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय-अमेरिकी सिख नेता गुरविंदर सिंह खालसा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को पहले से कहीं अधिक विभाजित कर दिया है। उन्होंने कहा, ट्रंप के कार्यकाल में देश की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतनी क्षतिग्रस्त हो गई है कि उसे सुधारने में कई वर्ष लग जाएंगे। खालसा ने कहा, हमारे समाज का पहले से कहीं अधिक ध्रुवीकरण हुआ है और हम अधिक विभाजित हैं।
विज्ञापन
मुझे लगता है कि लोगों को इस बात की बेहद चिंता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा, खासकर कोविड-19 वैश्विक महामारी के समय। बता दें कि खालसा ने रिपब्लिकन पार्टी का सदस्य होने के बावजूद 2016 या इस साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह नैतिक रूप से राष्ट्रपति बनने योग्य हैं।’
विज्ञापन