फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Biden signed a plan to tackle climate change

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राष्ट्रपति बाइडन ने एक योजना पर किए हस्ताक्षर

Sat, 30 Jan 2021 07:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 30 Jan 2021 07:23 AM IST
विज्ञापन
President Biden signed a plan to tackle climate change
आदेशों पर हस्ताक्षर करते जो बाइडन - फोटो : Twitter @DDNewsHindi

जलवायु परिवर्तन पर पहले से काफी बात होती रही है और कई बड़े देशों में इससे जुड़े समझौते भी हुए हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


बड़े पैमाने पर पलायन से लेकर गृहयुद्ध तक हर चीज में बढ़ते तापमान की भूमिका के साथ, जलवायु परिवर्तन दशकों से राष्ट्रीय सुरक्षा का कारक रहा है। जो बाइडन ने जलवायु परिवर्तन को अपनी विदेशी और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का एक अभिन्न अंग बनाने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उनका मानना है इससे जलवायु परिवर्तन से निपटना आसान होगा।
विज्ञापन


अमेरिकी जलवायु सुरक्षा के लिए खतरा जलवायु परिवर्तन पर एक राष्ट्रीय खुफिया अनुमान (एनआईई)  तैयार करने का आदेश दिया गया। एनआईई में केंद्रीय खुफिया एजेंसी और अंतरिक्ष सेना समेत 18 एजेंसियों को शामिल करना है। राष्ट्रीय खुफिया परिषद में पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के पूर्व निदेशक रॉड शूनओवर ने कहा कि यह कुछ नया नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का केन्द्र होंगी। बाइडन ने इस चुनौती से निपटने के लिए बुधवार को कई शासनादेशों पर हस्ताक्षर किए। इन चुनौतियों को उन्होंने इस युग का सबसे बड़ा खतरा बताया है।

बाइडन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि आज मैं जिस शासनादेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूं, वह यह भी स्पष्ट करता है कि जलवायु परिवर्तन हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के केंद्र में होगा।

बाइडन ने पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जयवायु परिवर्तन से जुड़े मामलों के राष्ट्रपति के विशेष दूत के लिए नामित किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके साथ, विश्व जानेगा कि मैं इसको लेकर कितना गंभीर हूं।


उन्होंने कहा कि पेरिस जलवायु समझौते को तैयार करने में केरी की महत्वपूर्ण भूमिका थी, जिसमें उनका प्रशासन पहले दिन ही दोबारा शामिल हो गया।

उन्होंने कहा कि आज का शासनादेश अन्य राष्ट्रों के साथ काम करके उस प्रतिबद्धता को मजबूत करने में मदद करेगा, जो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के लिए सबसे अधिक संवेदनशील और हमारे सामूहिक लचीलापन को बढ़ाने के लिए है।

बाइडन ने कहा कि इसमें विश्व नेताओं का एक शिखर सम्मेलन भी शामिल है जिसे मैं इस वर्ष पृथ्वी दिवस पर जलवायु संकट से निपटने के लिए बुलाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed