फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Biden says surprised to learn about classified documents at his office

US: राष्ट्रपति बाइडन बोले- अपने कार्यालय में गोपनीय दस्तावेज मिलने से हैरान हूं, जांच में करूंगा पूरा सहयोग

Thu, 12 Jan 2023 12:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Jan 2023 12:50 AM IST
सार

मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो के साथ एक साझा संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि मुझे जब इस बारे में बताया गया तो यह जानकर आश्चर्य हुआ कि वहां कोई सरकारी रिकॉर्ड था जो उस कार्यालय में ले जाया गया था, लेकिन मुझे यह जानकारी नहीं है कि उन दस्तावेजों में क्या है।

विज्ञापन
President Biden says surprised to learn about classified documents at his office
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : Twitter@POTUS/Video Grab

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि उनके एक निजी कार्यालय में कुछ गोपनीय दस्तावेज मिले हैं, जिनका इस्तेमाल उन्होंने किसी वक्त ‘वाशिंगटन थिंक टैंक’ कार्यालय के रूप में किया था। उन्होंने कहा कि वह इन दस्तावेजों की समीक्षा में पूरी तरह से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता था कि उपराष्ट्रपति के रूप में सरकारी रिकॉर्ड उनके थिंक टैंक कार्यालय ले जाए गए थे।

विज्ञापन


मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो के साथ एक साझा संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि मुझे जब इस बारे में बताया गया तो यह जानकर आश्चर्य हुआ कि वहां कोई सरकारी रिकॉर्ड था जो उस कार्यालय में ले जाया गया था, लेकिन मुझे यह जानकारी नहीं है कि उन दस्तावेजों में क्या है। बाइडन ने 2017 के मध्य से समय-समय पर इस कार्यालय का उपयोग किया।
विज्ञापन


तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद 2020 के राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत तक उन्होंने इस जगह का इस्तेमाल किया। बता दें, एक दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि न्याय मंत्रालय ओबामा प्रशासन के दौरान बाइडन के उपराष्ट्रपति रहते हुए उनके थिंक-टैंक कार्यालय में मिले कुछ गोपनीय दस्तावेजों की समीक्षा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed