फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Prepare to be deported": Rubio Says visa revocations underway for foreigners celebrating Kirk's death

US: 'चार्ली की मौत का जश्न मनाने वालों का रद्द करेंगे वीजा, निर्वासन के लिए तैयार रहें', रूबियो की चेतावनी

Tue, 16 Sep 2025 12:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Sep 2025 12:12 PM IST
सार

US: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि जो विदेशी नागरिक चार्ली किर्क की हत्या पर जश्न मना रहे हैं, उनके वीजा रद्द किए जा रहे हैं और उन्हें देश से निकाला जाएगा। रूबियो और अन्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अमेरिका में ऐसे लोगों का स्वागत नहीं किया जाएगा जो हिंसा और नफरत को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन
"Prepare to be deported": Rubio Says visa revocations underway for foreigners celebrating Kirk's death
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ऐसे विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द किए जा रहे हैं, जो दक्षिणपंथी टिप्पणीकार चार्ली किर्क की हत्या पर जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका उन विदेशियों को अपने देश में नहीं रखेगा जो हमारे नागरिकों की मौत का जश्न मनाते हैं। 
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज से बातचीत में रूबियो ने कहा कि अमेरिका को ऐसे लोगों को देश में घुसने या रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए, जो इस तरह की हत्याओं का समर्थन करते हैं या उनका जश्न मनाते हैं। उन्होंने कहा, हमें ऐसे लोगों को वीजा नहीं देना चाहिए जो अमेरिका आकर किसी राजनीतिक व्यक्ति की हत्या, फांसी या हत्या जैसी घटनाओं का जश्न मनाएं और अगर वो पहले से यहां हैं, तो उनका वीजा रद्द कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया 'सबसे गिरा हुआ' अखबार, 15 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा करेंगे दायर
विज्ञापन
विज्ञापन


रूबियो ने एक्स पर अपने बयान का वीडियो साझा किया और लिखा, जो लोग हमारे नागरिकों की मौत का जश्न मना रहे हैं, उन्हें अमेरिका में जगह नहीं मिलेगी। वीजा रद्द किए जा रहे हैं। अगर आप वीजा पर यहां हैं और किसी राजनीतिक व्यक्ति की सार्वजनिक हत्या पर खुश हो रहे हैं, तो निर्वासन के लिए तैयार हो जाइए। इस देश में आपका स्वागत नहीं है।  


अमेरिकी सुरक्षा विभाग (डीएचएस) की सहायक सचिव ट्रिशा मैकलॉफलिन ने भी कहा कि ऐसे लोगों के वीजा रद्द किए जाने चाहिए जो अमेरिकी नागरिकों की हत्या को महिमामंडित करते हैं। इससे पहले, अमेरिका के उप विदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडाउ ने भी एक्स पर लिखा, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जो विदेशी नागरिक हिंसा और नफरत को बढ़ावा देते हैं, वे हमारे देश में स्वागत योग्य नहीं हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को इस घटना का समर्थन करते, उसका मजाक उड़ाते या उसे उचित ठहराते देख कर मुझे नफरत हो रही है। मैंने हमारे दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करें। कृपया अगर आप किसी विदेशी नागरिक की इस तरह की टिप्पणियां देखें तो उन्हें मेरे ध्यान में लाएं, ताकि हम अमेरिकी लोगों की रक्षा कर सकें। 

ये भी पढ़ें: 'अब भारत बातचीत की मेज पर आ रहा है', ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने फिर की बेतुकी बात

रूबियो ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका को ऐसे लोगों को नहीं बुलाना चाहिए जो 'नकारात्मक और विनाशकारी व्यवहार' करते हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वीजा रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और किर्क की हत्या के बाद इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed