फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Preparations in full swing for 'Modi and US' event in New York

US: नसाउ कोलोसियम में नजर आएगा मिनी भारत; पीएम मोदी के कार्यक्रम में जुटेंगे 15000 लोग, देखें तस्वीरें

Fri, 20 Sep 2024 07:17 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Sep 2024 07:17 AM IST
सार

Modi & US: कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गणेश रामकृष्णन ने कहा, उत्साह स्पष्ट है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मिलकर काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में 13 हजार से ज्यादा सीटों के लिए 25 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है और कार्यक्रम की सभी सीटें भर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Preparations in full swing for 'Modi and US' event in New York
पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियां - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनी दौरे पर अमेरिका पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे में क्वाड की शिखर बैठक और यूएन की फ्यूचर समिट के साथ साथ एक बार फिर भारतीय समुदाय के साथ जश्न भरे संवाद का कार्यक्रम है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड इलाके में बेहद खास तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और शरीक होने के लिए पूरे अमेरिका से भारतीय समुदाय के लोग पहुंचेंगे।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के यूनियनडेल के नासाउ वेटरंस कोलोसियम में 22 सितंबर को होने वाले 'मोदी एंड यूएस' कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगे। यह मेगा कार्यक्रम देश और दुनिया के भारतीय समुदाय के बीच उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है। इस कार्यक्रम के लिए पहले स्वयंसेवकों के जरिए पंजीकरण एक जटिल प्रक्रिया थी, जिसमें भारतीय अमेरिकी समुदाय के संगठनों को 'वेलकम पार्टनर' के रूप में शामिल किया गया, ताकि उनके सदस्यों को निशुक्ल पास मिल सके। इसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया सामान्य की गई। 
विज्ञापन


45 हजार से ज्यादा लोगों ने कराया पंजीकरण
भारतीय प्रवासी समुदाय के कई प्रमुख सदस्यों को विशेष निमंत्रण भेज गए हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गणेश रामकृष्णन ने कहा, उत्साह स्पष्ट है और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मिलकर काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में 13 हजार से ज्यादा सीटों के लिए 45 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है और कार्यक्रम की सभी सीटें भर चुकी हैं। रविवार 22 सितंबर की सुबह शुरु हो रहे इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण करीब 11:30 पर शुरू होगा। इससे पहले भारत की विविधरंगी संस्कृति के कई रंग नसाउ कोलोसियम में देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Preparations in full swing for 'Modi and US' event in New York
पीएम मोदी के कार्यक्रम की हो रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
21 से 23 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे, जहां वे क्वाड सम्मेलन में भाग लेंगे। वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। 22 सितंबर को वे न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। 

'मोदी एंड यूएस' कार्यक्रम में होंगे दो मंच
इस बार 'मोदी एंड यूएस' कार्यक्रम में दो मंच होंगे। मुख्य मंच पर 'इकोज ऑफ इंडिया: द जर्नी ऑफ आर्ट एंड ट्रेडिशन' होगा, जिसमें करीब 400 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार शामिल होंगे। इनमें ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित कलाकार चंद्रिका टंडन, स्टार वॉयस ऑफ इंडिया के विजेता ऐश्वर्या मजूमदार, इंस्टाग्राम के डांसिंग डैड रिकी पॉन्ड और गायक रेक्स डीसूज जैसे कलाकार शामिल होंगे। 
 
बाहरी मंच पर 100 से अधिक स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का स्वागत करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्रीय से लेकर लोक, फ्जूजन से लेकर फंकी सभी प्रकार के नृत्य और संगीत होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के निदेशक साई सागर ने कहा, हमारा कार्यक्रम भारत की विविधता को मनाएगा, जिसमें भारत के चारों कोनों के नृत्य और संगीत शामिल हैं। 
 

Preparations in full swing for 'Modi and US' event in New York
पीएम मोदी के कार्यक्रम की हो रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
तैयारियों में जुटी है 350 स्वयंसेवकों की टीम
350 स्वयंसेवकों की टीम 14 राज्यों से विभिन्न आयोजनों की तैयारियों में जुटी हुई है। इस कार्यक्रम को कवर करने के लिए 85 से अधिक मीडिया आउटलेट्स के 150 से ज्यादा पत्रकार भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का नारा 'साथ में प्रगति' है, जो भारत व अमेरिका के संबंधों और भारतीय संस्कृति का उत्सव है। स्वागत समिति के सह-अध्यक्ष हैरी सिंह ने कहा, मैं इस प्रेरणादायक समारोह का हिस्सा बनकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह भारतीय संस्कृति की विविधता और भारतीय अमेरिकियों के योगदान को दिखाएगा। यह कार्यक्रम न केवल हमारी समृद्ध विरासत को साझा करने का अवसर है, बल्कि हमारे विविधता से भरे समुदाय को एकजुट करने और बेहतर भविष्य को प्रेरित करने का जरिया है। 

प्रधानमंत्री के न्यूयॉर्क दौरे के लिए उत्साहित एक भारतीय प्रवासी माधव सुमान ने कहा, मैं पीएम मोदी से मिलने के लिए बेहद उत्साहित हूं। उन्होंने भारत में अद्भुत काम किया है, जैसे बुलेट ट्रेन पहल, रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण और पक्के घर। मैं नागपुर से हूं, वहां मेट्रो नेटवर्क भी शुरू हुआ है। यह देखना शानदार है कि कैसे वह भारत को फिर से महान बना रहे हैं। उनकी उर्जा मुझे बहुत पसंद है। 



 

Preparations in full swing for 'Modi and US' event in New York
पीएम मोदी के कार्यक्रम की हो रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य प्रवासी भारतीय मोहिनी अग्रवाल ने कहा कि वह पीएम मोदी से उम्मीद कर रही हैं कि वे भारतीय समुदाय के लिए आव्रजन प्रक्रिया आसान बनाएंगे, जिससे उनके जीवन में सुधार हो और वे दुनियाभर की यात्रा कर सकें। उन्होंने कहा, मैं भारत के एक छोटे से शहर मथुरा से हूं, जो भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है। यह जानकर बहुत उत्साहित हूं कि वह इतनी दूर से यहां आ रहे हैं। मैं चाहती हूं कि वे यहां लोगों के लिए आव्रजन प्रक्रिया आसान बनाएं। जिससे हमारे लिए वीजा लेना और यात्रा करना आसान हो। इससे भारत में निवेश बढ़ेगा और छात्रो के लिए अमेरिका आने के और अवसर मिलेंगे। 

पीएम के दौरे पर विदेश सचिव ने क्या कहा
21 सितंबर को बाइडन क्वाड सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह अवसर पीएम मोदी को राष्ट्रपति बाइडन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देने का अवसर है। मिस्री ने कहा, क्वाड का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति बाइडन और पीएम किशिदा के लिए एख तरह से विदाई कार्यक्रम होगा, इसलिए यह पीएम मोदी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आगे बताया कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान विभिन्न विदेशी साझेदारों के साथ महत्वपूर्ण संवाद होगा, जिसमें भारतीय समुदाय और व्यापार जगत के नेताओं के साथ बातचीत भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed