{"_id":"68804e032d816665bd00fa3b","slug":"preparation-to-make-trump-s-special-emil-bove-a-lifelong-judge-in-federal-appeal-court-democrat-mp-in-protest-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: संघीय अपील अदालत में ट्रंप के खास एमिल बोवे को आजीवन न्यायाधीश बनाने की तैयारी, विरोध में डेमोक्रेट सांसद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: संघीय अपील अदालत में ट्रंप के खास एमिल बोवे को आजीवन न्यायाधीश बनाने की तैयारी, विरोध में डेमोक्रेट सांसद
Wed, 23 Jul 2025 08:20 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 23 Jul 2025 08:20 AM IST
सार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व आपराधिक बचाव वकील एमिल बोव अब न्याय विभाग में एक शीर्ष अधिकारी हैं। उन्होंने अमेरिका के तीसरे संघीय अपील अदालत में आजीवन नियुक्ति के लिए नामांकन किया है। इसका विरोध हो रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
संघीय अपील अदालत में ट्रंप के खास माने जाने वाले न्याय विभाग के शीर्ष अधिकारी एमिल बोवे को स्थायी न्यायाधीश बनाने की तैयारी हो गई है। सीनेट ने बोवे के नामांकन पर विचार करना शुरू कर दिया है। हालांकि उनके नामांकन को लेकर विरोध भी शुरू हो गया। डेमोक्रेट सांसद ने बोवे के नामांकन के विरोध में मतदान किया है। इसमें एक रिपब्लिकन सांसद भी शामिल है। डेमाक्रेट सांसदों का कहना है कि अगर बोवे न्यायाधीश बन जाते हैं तो न्यायिक प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रह जाएगी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व आपराधिक बचाव वकील एमिल बोव अब न्याय विभाग में एक शीर्ष अधिकारी हैं। तीसरे अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स के लिए उनके नामांकन की डेमोक्रेट्स ने कड़ी आलोचना की है। सांसदों का कहना है कि न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के खिलाफ न्याय विभाग द्वारा खारिज किए गए भ्रष्टाचार के मामले में वह सबसे आगे थे। बोवे ने एफबीआई अधिकारियों पर अवज्ञा का भी आरोप लगाया है क्योंकि उन्होंने 2021 में अमेरिकी कैपिटल पर हुए हमले की जांच करने वाले एजेंटों के नाम देने से इनकार कर दिया गया था।
उनके नामांकन के बाद डेमोक्रेट सांसदों ने अतिरिक्त प्रक्रियात्मक मतदान के लिए दबाव डाला। यह सांसदों की ओर से नामांकन का विरोध करने और प्रक्रिया में देरी करने की एक कोशिश थी। इस दौरान 50-48 वोट पड़े। सीनेट के डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने बोव को ट्रंप का अब तक का सबसे खराब न्यायिक उम्मीदवार कहा। उन्होंने कहा कि बोव का पूरा करिअर एक ही बात पर आधारित है और वह है डोनाल्ड ट्रंप के प्रति निष्ठा।
विज्ञापन
अलास्का की सीनेटर और रिपब्लिकन सांसद लिसा मुर्कोव्स्की ने नामांकन पर विचार करने के खिलाफ डेमोक्रेट्स के साथ मतदान किया। जबकि मेन से रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कॉलिन्स ने आगे बढ़ने के लिए रिपब्लिकन के साथ मतदान किया। मगर उन्होंने कहा कि वह अंतिम मतदान में बोव की नियुक्ति का विरोध करेंगी। कॉलिन्स ने कहा कि हमें ऐसे न्यायाधीश चाहिए जो कानून के शासन और संविधान का पालन करें और ऐसा उनके व्यक्तिगत विचारों की परवाह किए बिना करें। बोव की राजनीतिक छवि और न्याय विभाग में उनके नेतृत्वकारी कार्यों के कारण मैं इस निष्कर्ष पर पहुंची हूं कि वे एक निष्पक्ष न्यायविद के रूप में काम नहीं कर पाएंगे।
पैनल के शीर्ष डेमोक्रेट इलिनोइस सीनेटर डिक डर्बिन ने कहा कि बोव ने अपने पद का इस्तेमाल राष्ट्रपति के दुश्मनों के खिलाफ न्याय विभाग को हथियार बनाने के लिए किया है। जबकि सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष चक ग्रासली ने बोव का बचाव किया और कहा कि उन्हें उचित व्यवहार मिलना चाहिए। डेमोक्रेट्स ने बर्खास्त वकील की शिकायत को छिपाया था और उनके स्टाफ ने दावों की जांच की थी।
बोव के नामांकन को लेकर तनाव और देरी ऐसे समय में हो रही है जब रिपब्लिकन ट्रंप के नामांकनों को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने सीनेट के बहुमत नेता जॉन थून पर सत्र में बने रहने और अधिक न्यायाधीशों और कार्यकारी शाखा के अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अगस्त अवकाश छोड़ने का दबाव डाला है। थून ने कहा कि अगर डेमोक्रेट्स देरी के लिए दबाव बनाते रहे, तो वह ऐसा करने पर विचार कर रहे हैं।
बोव ने दिया जवाब
बोव ने अपने कार्यकाल को लेकर हो रहे विरोध का जवाब दिया है। उन्होंने सांसदों से कहा कि उन्हें पता है कि उनके कुछ फैसलों ने विवाद पैदा किया है। लेकिन उन्हें विभाग में ट्रंप के गुर्गे के रूप में गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो सही मानता हूं उसके पक्ष में खड़ा होने का प्रयास करता हूं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन