अमेरिका: मुश्किल में डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट्स ने की महाभियोग लाने की तैयारी
कैपिटल इमारत में हई हिंसा के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुश्किल में हैं और उनके खिलाफ महाभियोग लाने की संभावना तेज होती जा रही है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स ने सोमवार को रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के नए अनुच्छेद को पेश करने की योजना बनाई है। इस मामले में हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने भी सख्ती से अपनी आवाज उठाई है।
United States: House Democrats plan to introduce new articles of impeachment against President Donald Trump on Monday, reports Reuters
— ANI (@ANI) January 8, 2021
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हटाने की मांग तेज
अमेरिका में संसद भवन पर हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके कार्यकाल से पहले हटाने की मांग तेज हो गई है। अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत राष्ट्रपति को हटाने का प्रावधान है, लेकिन इसके लिए पहल खुद उनके मंत्रिमंडल को करनी होगी।
साथ ही उस प्रस्ताव को सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव दोनों सदनों की मंजूरी मिलनी होगी। डेमोक्रेटिक पार्टी की नैंसी पेलोसी ने उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और ट्रंप के मंत्रिमंडल से कहा है कि वे तुरंत अनुच्छेद 25 के तहत ट्रंप को हटाने की प्रक्रिया शुरू करें।
पेलोसी ने धमकी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे सदन में महाभियोग प्रस्ताव लाकर ट्रंप को इस विधि से हटाने की प्रक्रिया शुरू करेंगी।
विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने की एंटनी ब्लिंकेन से मुलाकात
विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने जो बाइडेन के राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकेन से मिले। उन्होंने विदेशों में अमेरिका हितों के सुरक्षा को लेकर मुलाकात की। साथ ही कहा कि मीटिंग अच्छी रही। पोम्पेओ और एंटनी ब्लिंकेन के साथ उनकी टीम पूरे संक्रमण के दौरान अमेरिका की ओर से एक साथ काम करना जारी रखेंगी।
Today, US Secretary of State Mike Pompeo met with President-Elect Joe Biden’s Secretary of State nominee, Antony Blinken, in order to facilitate an orderly transition & to ensure American interests are protected abroad: Senior State Department official
— ANI (@ANI) January 8, 2021
ट्रंप के पास मौजूद परमाणु कोड से अमेरिका चिंतित
कैपिटल इमारत पर ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद अमेरिका की एक और चिंता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अभी परमाणु कोड है। इसे लेकर हाउस ऑफ स्पीकर नैंसी पेलोसी ने सुरक्षा के बारे में सबसे वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी से बात की है।
नैंसी पेलोसी ने साथी डेमोक्रेट्स को सतर्क किया कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास परमाणु लॉन्च कोड होने से चिंतिंत हैं और वह सैन्य हड़ताल का आदेश दे सकतेहैं। पेंटागन के अधिकारियों को इस पर सावधानी बरतनी चाहिए।