फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pratt and Whitney honoured the decision of Singapore court to give engine to Go First

Go First: गो फर्स्ट को इंजन देने के सिंगापुर कोर्ट के फैसला का प्रैट एंड व्हिटनी ने किया सम्मान, पढ़िए खबर

Fri, 07 Jul 2023 03:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2023 03:40 AM IST
सार

एयरलाइन ने ट्वीट करते हुए कहा था कि हमें दुख है कि 30 जून 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस वजह से हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। हमें पता है कि उड़ान रद्द होने की वजह से आपकी यात्रा बधित हो सकती है।

विज्ञापन
Pratt and Whitney honoured the decision of Singapore court to give engine to Go First
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर की एक अदालत के आदेश को लेकर अमेरिकी इंजन कंपनी का कहना है कि वह कोर्ट के मध्यस्थता फैसले का सम्मान करते हैं। कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश का पालन करेगी। 

विज्ञापन

कोर्ट ने दिया था यह आदेश
सिंगापुर की अदालत ने अमेरिका स्थित इंजन निर्माता प्रैट एंड व्हिटनी को आदेश दिया कि अगस्त से दिसंबर तक हर महीने गो फर्स्ट एयरलाइंस को पांच इंजन भेजा जाए। कोर्ट ने कहा कि प्रैट एंड व्हिटनी को निर्देश दिए कि बिना किसी देरी के गो फर्स्ट को इंजन भेजने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। गुरुवार को प्रैट एंड व्हिटनी के प्रवक्ता ने कहा कि हम कार्रवाई के दौरान अपना बचाव करने के लिए तत्पर हैं, जहां व्यापार और कानूनी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन

आखिर क्या है पूरा मामला
गो फर्स्ट ने नौ मई को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में दिवालियापन की घोषणा के लिए आवेदन सौंपा था। कंपनी ने घाटे के कारण अपनी उड़ानें निलंबित कर दी थी। कंपनी ने कहीं न कहीं प्रैट और व्हिटनी को भी इसकी वजह मानी थी, क्योंकि प्रैट और व्हिटनी ने इंजनों की डिलीवरी करने में देरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरलाइन ने ट्वीट कर जताया दुख
एयरलाइन ने ट्वीट करते हुए कहा था कि हमें दुख है कि 30 जून 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस वजह से हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। हमें पता है कि उड़ान रद्द होने की वजह से आपकी यात्रा बधित हो सकती है। हमने तत्काल समाधान और परिचालन के पुनरुद्धार के लिए एक आवेदन दायर किया है। हम जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू कर पाएंगे। आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कहा जा रहा है कि जहां-जहां गो फर्स्ट की उड़ान बंद हुई, वहां हवाई किराये पर असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed