फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pratik Mathur, Counsellor, at UNSC, Says We believe that no solution can be arrived at the cost of innocent lives

UNSC: यूक्रेन युद्ध पर भारत की दो टूक, निर्दोष लोगों की जान लेकर किसी समाधान पर नहीं पहुंच सकते

Tue, 12 Jul 2022 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Jul 2022 08:00 AM IST
सार

दोनों देशों के बीच जंग अभी भी छिड़ी हुई है और इसके कारण अब तक लगभग 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4000 से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई है। जबकि 10 हजार से अधिक सैनिकों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Pratik Mathur, Counsellor, at UNSC, Says We believe that no solution can be arrived at the cost of innocent lives
भारतीय स्थाई मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ब्रीफिंग में भारत ने एक बार फिर से यूक्रेन संकट पर चिंता जताई है। बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थाई मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने दो टूक में जवाब देते हुए कहा कि भारत का मानना है कि निर्दोष लोगों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। हम अपनी इस बात को फिर से दोहराना चाहते हैं कि हमारी वैश्विक व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और क्षेत्रीय अखंडता और राज्यों की संप्रभुता के सम्मान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं, विशेष रूप से यूक्रेन और रूसी संघ के बीच बातचीत को प्रोत्साहित करते हैं।

विज्ञापन


भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर काफी चिंतित: प्रतीक माथुर
प्रतीक माथुर ने कहा कि भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर काफी चिंतित है। संघर्ष के परिणामस्वरूप अपने लोगों, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के जीवन को अनगिनत दुखों का  सामना करना पड़ा है। लाखों लोग बेघर हो गए और पड़ोसी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए। संघर्ष की शुरुआत से, भारत लगातार सभी तरह की शत्रुताओं को पूरी तरह से खत्म करने का आह्वान करता रहा है और शांति, संवाद एवं कूटनीति के हिस्से की वकालत करता रहा है।
विज्ञापन


दोनों देशों की जंग में अब तक 15 हजार लोगों की मौत
बता दें कि दोनों देशों के बीच जंग अभी भी छिड़ी हुई है और इसके कारण अब तक लगभग 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 4000 से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई है। जबकि 10 हजार से अधिक सैनिकों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed