दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के भाई प्रमोद बोस्निया में गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई और भारतीय उद्योगपति प्रमोद मित्तल को बोस्निया में गिरफ्तार किया है। प्रमोद पर धोखाधड़ी और शक्ति के दुरुपयोग के संदेह में बुधवार को पकड़ा गया। यह मामला बोस्निया के लुकावाक शहर के कोकिंग प्लांट के परिचालन से जुड़ा है। प्रमोद 2003 से इस प्लांट का प्रबंधन कर रहे हैं और इसमें करीब एक हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं।
अभियोजक काजिम सरहैटलिक ने बताया कि अभियोजन के आदेश पर पुलिस ने जीआईकेआईएल के सुपरवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष प्रमोद मित्तल को गिरफ्तार किया है। जीआईकेआईएल की स्थापना 2003 में हुई थी, जिसका प्रबंधन प्रमोद की ग्लोबल स्टील होल्डिंग्स और एक स्थानीय कंपनी मिलकर करती है।
इस मामले में कंपनी के महाप्रबंधक प्रमेश भट्टाचार्य और सुपरवाइजरी बोर्ड के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी पर संगठित अपराध और शक्ति के दुरुपयोग व आर्थिक अपराध में शामिल होने का संदेह है। अभियोजक के मुताबिक, अगर गिरफ्तार संदिग्धों को दोषी पाया जाता है तो उन्हें 45 साल की जेल की सजा हो सकती है। सभी को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।
2.8 मिलियन डॉलर का गबन
संगठित अपराध को कवर करने वाली वेबसाइट ज्यूरनल डॉट इंफो के मुताबिक, संदिग्धों ने करीब 2.8 मिलियन अमरीकी डॉलर का गबन किया गया था। इससे पहले, आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल ने भारत में अपने भाई प्रमोद को जमानत पर रिहा करवाया था।