फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Poster of Kamala Harris in Tamil Nadu after becoming Vice Presidential candidate in US

अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद तमिलनाडु में लगे कमला हैरिस के पोस्टर

Mon, 17 Aug 2020 12:15 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Aug 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Poster of Kamala Harris in Tamil Nadu after becoming Vice Presidential candidate in US
तमिलनाडु में कमला हैरिस के पोस्टर - फोटो : Meena Harris twitter

अमेरिका में आगामी चुनाव के मद्देनजर डेमोक्रेटिक पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस कदम के बाद से हैरिस को लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं। भारत में इसे लेकर उत्साह का माहौल है। कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने रविवार को एक पोस्टर की तस्वीर साझा की, जो तमिलनाडु में लगी है। इस तस्वीर में कैलिफोर्निया की सीनेटर की विशेषताएं बताई गई है और इसमें उन्हें 'विजयी' कहा गया है।

विज्ञापन


कैलिफोर्निया स्थित 35 वर्षीय वकील मीना ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि पोस्टर की फोटो उन्हें तमिलनाडु से भेजी गई थी। पोस्टर में तमिल लिपि में एक पाठ के साथ हैरिस की तस्वीरें हैं। इसपर लिखा है 'पीवी गोपालन की पोती विजयी है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कमला को उपराष्ट्रपति पद के लिए जो बिडेन द्वारा चुने जाने के कुछ दिनों के बाद यह पोस्टर जारी किए गए हैं। जमैका के पिता और भारतीय मां के यहां जन्मी, कैलिफोर्निया की सीनेटर हैरिस, यदि जीतीं तो वह देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी।

'मुझे यह तमिलनाडु से भेजा गया था जहां हमारा भारतीय परिवार है। इसमें कहा गया है कि पीवी गोपालन की पोती विजयी है। जब मैं छोटी थी, तब मैं अपने परिवार के साथ चेन्नई जाती थी और अपने दादा के बारे में जानती थी, वह मेरी दादी के लिए एक बड़ी शख्सियत थे और मैं जानती हूं कि वे अब कहीं मुस्कुराते हुए देख रहे होंगे।

कमला की मां, श्यामला गोपालन, चेन्नई में पैदा हुईं, इसके बाद वह आगे के अध्ययन के लिए अमेरिका चली गईं। वहां श्यामला एक प्रमुख कैंसर शोधकर्ता और कार्यकर्ता बन गईं। श्यामला, एक उच्च पदस्थ सिविल सेवक पीवी गोपालन की बेटी थीं।


शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, कमला ने अपने बचपन के भारत दौरे के दौरान अपने दादा के साथ की गई लंबी सैर को याद किया। कैलिफोर्निया की सीनेटर ने याद किया कि किस तरह वह और उनके दादा तब मद्रास में दूर तक चलते जाते थे, इस दौरान हैरिस को उन नायकों के बारे में बताया जाता था जो भारत में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल थे। कमला ने कहा कि उनके दादा पी वी गोपालन की शिक्षाओं की वजह से ही वे आज वहां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed