फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope Francis appeals to Vladimir Putin and Volodymyr Zelensky for immediate ceasefire

Russia Ukraine War: पोप फ्रांसिस ने रूस और यूक्रेन से की युद्वविराम की अपील, बोले- अभी कितना खून बहाना बाकी?

Sun, 02 Oct 2022 06:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वैटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वैटिकन सिटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 02 Oct 2022 06:42 PM IST
सार

पोप फ्रांसिस ने संत पीटर स्क्वायर में रविवार को एंजेलस प्रेयर से पहले अपने भाषण में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यूक्रेन में युद्ध बहुत गंभीर, विनाशकारी और खतरनाक हो गया है। इसका असर ना केवल इन दो देशों बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने यह भी सवाल किया कि हमें यह महसूस करने के लिए कितना खून बहाना चाहिए कि युद्ध कभी समाधान नहीं बना है, केवल विनाश है?
 

विज्ञापन
Pope Francis appeals to Vladimir Putin and Volodymyr Zelensky for immediate ceasefire
पोप फ्रांसिस - फोटो : twitter.com/Pontifex

विस्तार

24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था। इसके बाद से अब तक दोनों देशों में जंग जारी है। रूस यूक्रेन के कई शहरों को ना केवल तबाह कर चुका है बल्कि उसने जनमत संग्रह कराकर चार इलाकों को अपने में शामिल भी कर लिया है। वहीं, एक बाऱ फिर पोप फ्रांसिस ने दोनों देशों के प्रमुखों से युद्ध रोकने की अपील की है। उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रही जंग से पैदा हुई गंभीर स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध समाप्त करने और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से शांति प्रस्ताव के लिए आगे आने की अपील की। 

विज्ञापन


पोप फ्रांसिस ने संत पीटर स्क्वायर में रविवार को एंजेलस प्रेयर से पहले अपने भाषण में ये अपील की। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यूक्रेन में युद्ध बहुत गंभीर, विनाशकारी और खतरनाक हो गया है। इसका असर ना केवल इन दो देशों बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


तत्काल युद्धविराम का आह्वान करते हुए पोप फ्रांसिस ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की शर्तें मानव जीवन के पवित्र मूल्य के सम्मान के साथ-साथ प्रत्येक देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर आधारित हों। उन्होंने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के विपरीत आगे की कार्रवाइयों के साथ हाल के दिनों में पैदा हुई गंभीर स्थिति के लिए गहरा खेद व्यक्त करता हूं। यह स्थिति परमाणु युद्ध के जोखिम को बढ़ाती है, जिससे दुनिया भर में अनियंत्रित और विनाशकारी परिणामों की आशंका बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच यह युद्ध मानवता के लिए एक भयानक और अकल्पनीय घाव की तरह है। युद्ध को खत्म करने के बजाय और अधिक खून बहाया जा रहा है। इससे युद्ध के और बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कामों को कभी सही नहीं कहा जा सकता है। यह परेशान करने वाला है कि दुनिया यूक्रेन के भूगोल को बूचा, इरपिन, मारियुपोल, इज़ियम, जापारिज़्ज़िया और अन्य क्षेत्रों जैसे नामों के कारण से सीख रही है। जहां भयानक कत्लेआम हुआ है। पोप फ्रांसिस ने युद्ध को बेतुका बताते हुए सवाल किया कि हमें यह महसूस करने के लिए कितना खून बहाना चाहिए कि युद्ध कभी समाधान नहीं है, केवल विनाश है?


नॉर्ड स्ट्रीम 1 पाइपलाइन से रिसाव होना बंद हुआ: डेनमार्क
नॉर्ड स्ट्रीम 1 गैस पाइपलाइन से रिसाव होना बंद हो गया है। डेनमार्क के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन से रिसाव होना पहले ही बंद हो गया था। नॉर्ड स्ट्रीम एजी कंपनी ने डेनिश एनर्जी एजेंसी को स्ट्रीम 1 पाइपलाइन से रिसाव बंद होने की जानकारी दी है। दरअसल, इस सप्ताह समुद्र के भीतर विस्फोटों के कारण नॉर्ड स्ट्रीम 1 और 2 पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे बड़े पैमाने पर मीथेन का रिसाव हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed