फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope cancels his audiences due to slight illness days before a new trip news in hindi

Vatican: स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पोप फ्रांसिस ने रद्द की बेल्जियम-लक्जमबर्ग की यात्रा, फ्लू होने की आशंका

Mon, 23 Sep 2024 02:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

87 वर्षीय पोप फ्रांसिस कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 13 सितंबर को एशिया के 11 दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद से ही उनसे मिलने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी है।

विज्ञापन
Pope cancels his audiences due to slight illness days before a new trip news in hindi
पोप फ्रांसिस - फोटो : ANI

विस्तार

पोप फ्रांसिस की तबीयत खराब हो गई है। उनमें मामूली फ्लू जैसे लक्षण देखे गए। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। अब उनके आगामी कई दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं।  वैटिकन के मुताबिक, खराब सेहत की वजह से पोप ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पोप फ्रांसिस गुरुवार को लक्जमबर्ग के लिए रवाना होने वाले थे और बाकी का समय वे बेल्जियम में बिताने वाले थे। रविवार को ब्रुसेल्स में एक सामुहिक प्रार्थना के बाद वे अपनी यात्रा का समापन करने वाले थे। 
विज्ञापन


87 वर्षीय पोप फ्रांसिस कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 13 सितंबर को एशिया के 11 दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद से ही उनसे मिलने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी है। यह उनका अबतक का सबसे लंबा दौरा था। होली सी प्रेस ऑफिस ने एक बयान जारी कर बताया कि फ्रांसिस को फ्लू होने का अनुमान है। पिछले साल जाड़े के दौरान पोप फ्रांसिस ब्रोंकाइटिस से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें दुबई का दौरा रद्द करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed