फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pompeo will meet PM Modi this during visit to India

इस महीने भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Tue, 11 Jun 2019 03:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 11 Jun 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Pompeo will meet PM Modi this during visit to India
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो - फोटो : Twitter

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो इस महीने भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अमेरिका ने ये बात सोमवार को कही। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ऑर्टेगस ने कहा कि पोम्पियो 24 जून को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


loader

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जीत उनके लिए एक मजबूत और समृद्ध भारत के अपने दृष्टिकोण को एक बेहतर अवसर प्रदान करती है। जो वैश्विक मंच पर भी अग्रणी भूमिका निभाती है।" 


ऑर्टेगस ने कहा कि पोम्पिओ पीएम मोदी के साथ मिलकर एक स्वतंत्र और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र के समर्थन में "हमारी साझेदारी को व्यापक बनाने" के लिए काम करेंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन में चल रहे तनाव के बीच पोम्पियो की इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी ने भी अमेरिका के साथ बढ़ते सहयोग का समर्थन किया है, खासतौर पर रक्षा क्षेत्र में।

लेकिन जब से ट्रंप प्रशासन ने भारत पर वेनेजुएला और ईरान से तेल ना खरीदने का दबाव बनाया है, तब से दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चिंता थोड़ी बढ़ गई है। भारत पर मानदंडों को ठीक से ना मानने का आरोप लगाते हुए ट्रंप प्रशासन ने भारत को विशेष तरजीह वाले राष्ट्रों यानी जीएसपी की सूची से भी बाहर कर दिया है। 

पोम्पियो भारत के अलावा श्रीलंका की यात्रा पर भी जाएंगे। श्रीलंका में ईस्टर पर हुए आतंकी हमलों के बाद ये उनकी पहली श्रीलंका की यात्रा होगी। पोम्पियो इसके बाद दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे। फिर वह ओसाका में जी 20 सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिरकत करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed