फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pollution in England Brighton city takes 54 lives every year, preparations ban on private vehicles

इस शहर में प्रदूषण हर साल लेता है 54 लोगों की जान, अब निजी वाहनों पर प्रतिबंध की तैयारी

Sun, 19 Jan 2020 05:28 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 19 Jan 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
Pollution in England Brighton city takes 54 lives every year, preparations ban on private vehicles
सांकेतिक तस्वीर

सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या और इससे पैदा होने वाला प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए खतरा है। इसमें कमी लाने के लिए ब्रिटेन के शहर ब्राइटन में निजी कारों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव दिया गया है। अगले मंगलवार को ब्राइटन और होव की सिटी काउंसिल में प्रस्ताव पास होने पर 2023 से शहर में निजी वाहनों पर प्रतिबंध लग सकता है।

विज्ञापन


ब्राइटन शहर में यह प्रस्ताव एक शोध के आधार पर दिया गया है। शोध के मुताबिक शहर में हर साल प्रदूषण के चलते औसतन 54 लोगों की जान चली जाती है। शहर की हवा में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण नाइट्रोजन ऑक्साइड है, जो वाहनों के धुएं से पैदा होता है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, वाहनों की बढ़ती तादाद के कारण ब्राइटन की सड़कों पर ड्राइविंग बेहद मुश्किल है। शहर के बीच में छोटी दूरी तय करने के लिए लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए निजी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में कहा गया है कि वायु प्रदूषण के चलते शहर की हवा जहरीली हो रही है और आम लोगों के स्वास्थ्य को खतरा है। इसलिए शहर के अंदर निजी वाहनों पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। बता दें कि ब्रिटेन के कई शहरों में प्रदूषण पर नियंत्रण के इरादे से निजी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। 


ब्राइटन से पहले ब्रिस्टल, यॉर्क, ऑक्सफोर्ड, कार्डिफ और लंदन में भी ऐसे प्रस्ताव पेश किए गए हैं। पिछले सप्ताह बर्मिंघम की सिटी काउंसिल में भी निजी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed