फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Polish PM Donald Tusk vows to use EU presidency to speed up Ukraine’s membership quest

पोलैंड के PM बोले: EU में यूक्रेन की सदस्यता के लिए तेज करेंगे प्रयास; दोनों देशों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

Wed, 15 Jan 2025 07:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 15 Jan 2025 07:39 PM IST
सार

Poland: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि वह यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता के लिए प्रक्रिया को प्रयास तेज करेंगे और इस मुद्द पर ठहराव खत्म होगा। पोलैंड और यूक्रेन ने द्वितीय विश्वयुद्ध की घटना को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता भी किया। 
 

विज्ञापन
Polish PM Donald Tusk vows to use EU presidency to speed up Ukraine’s membership quest
वोलोदिमीर जेलेंस्की, डोनाल्ड टस्क। - फोटो : एक्स/वोलोदिमीर जेलेंस्की

विस्तार

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने बुधवार को कहा कि वह यूरोपीय संघ (ईयू) की अध्यक्षता का उपयोग यूक्रेन की सदस्यता के प्रयासों को तेज करने के लिए करेंगे। वारसॉ में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए टस्क ने कहा, हम इस मुद्दे में ठहराव खत्म करेंगे और सदस्यता की प्रक्रिया को तेज करेंगे। टस्क ने यह भी आरोप लगाया कि कि रूस ने दुनियाभर की एयरलाइंस के खिलाफ 'आतंकवादी हमलों की योजना' बनाई है।  

विज्ञापन


27 देशों के समूह यूरोपीय संघ की अध्यक्षता अभी पोलैंड के पास है और यूक्रेन इस समूह का हिस्सा बनने का प्रयास कर रहा है। अगले छह महीनों में पोलैंड अगर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता है, तो इसका असर होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति इस समय पोलैंड के दौरे पर हैं। 
विज्ञापन


मृतकों को सम्मान के साथ दफनाने के लिए समझौता
जेलेंस्की के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के समय हुई एक घटना को लेकर भी समझौता हुआ। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रवादियों ने पोलैंड के हजारों नागरिकों का नरसंहार किया था। पोलैंड के लिए यह घटना एक गहरे घाव जैसे है और वह चाहता है कि इन मृतकों के शवों को सही तरीके से निकाला जाए और उन्हें सम्मान के साथ दफनाया जाए। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा और पोलैंड के मृतकों को सम्मान के साथ दफनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावों में विपक्षी राष्ट्रवादी नेता से मिल सकती कड़ी चुनौती
पोलैंड ने रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन को समर्थन दिया है। लेकिन इस मुद्दे पोलैंड के कई नागरिकों के दिलों में कड़वाहट पैदा कर दी है। टस्क एक साल से ज्यादा समय से सत्ता में हैं और उन्हें घरेलू राजनीति का दबाव का सामना है, क्योंकि यह पोलैंड में चुनावी साल है और उन्हें आगामी चुनावों में इस मुद्द पर विपक्ष के राष्ट्रवादी उम्मीदवार से कड़ी चुनौती मिल सकती है। 


यूक्रेन के लिए संवेदनशील मुद्दा है आठ दशक पुरानी घटना
यूक्रेनी राष्ट्रवादियों ने 1943-44 में पोलैंड के नागरिकों की हत्या की थी। पोलैंड इसे नरसंहार मानता है और चाहता है कि यूक्रेन इन पीड़ितों के शवों को निकालकर उन्हें सम्मानपूर्वक दफनाए। वहीं, यूक्रेन के लिए भी यह एक संवेदनशील मुद्दा है, क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के समय कुछ यूक्रेनी राष्ट्रवादियों को आजादी के संघर्ष में उनके योगदान के कारण उन्हें राष्ट्रीय नायक मानता है। यूक्रेन के लिए यह भी जरूरी है कि पोलैंड का समर्थन जारी रहे, क्योंकि वह पिछले ढाई साल से ज्यादा समय से रूस के खिलाफ युद्ध में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed