{"_id":"5f63df348ebc3e980b4c3e5d","slug":"poland-president-andrzej-duda-has-appointed-his-daughter-kinga-as-an-unpaid-advisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलैंड: राष्ट्रपति ने अपनी बेटी को अवैतनिक सलाहकार नियुक्त किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पोलैंड: राष्ट्रपति ने अपनी बेटी को अवैतनिक सलाहकार नियुक्त किया
Fri, 18 Sep 2020 03:42 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वारसा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,वारसा
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Sep 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज दूदा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा ने अपनी 25 वर्षीय बेटी किंगा को सामाजिक मुद्दों पर एक अवैतनिक सलाहकार नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने बुधवार देर रात ट्वीट कर बताया कि उनकी बेटी एक स्वयंसेवक के रूप में काम कर रही है और उसे कोई पारिश्रमिक नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बावजूद इस नियुक्ति पर डूडा के आलोचकों और सत्ताधारी दक्षिणपंथी पार्टी ने उन पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगाए। हालांकि, किंगा डूडा ने जुलाई में एक चुनावी भाषण में समाज के सभी लोगों से आपस के मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे का सम्मान करने का आह्वान कर राष्ट्र का ध्यान आकर्षित किया था।
विज्ञापन
इसे उसके पिता की छवि को नरम करने के प्रयास के रूप में देखा गया। राष्ट्रपति की वेबसाइट के अनुसार किंगा को अगस्त में नियुक्त किया गया था।