{"_id":"62592e16452207667e64ed7c","slug":"pok-prime-minister-sardar-abdul-qayyum-niazi-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान की पार्टी को पीओके में भी लगा तगड़ा झटका, प्रधानमंत्री नियाजी ने दिया इस्तीफा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान की पार्टी को पीओके में भी लगा तगड़ा झटका, प्रधानमंत्री नियाजी ने दिया इस्तीफा
Fri, 15 Apr 2022 02:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:04 PM IST
सार
पाक अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री अब्दुल कय्यूम नियाजी ने भी इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, नियाजी के खिलाफ पाटीआई के 25 विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को पाक अधिकृत कश्मीर में भी तगड़ा झटका लगा है। यहां प्रधानमंत्री अब्दुल कय्यूम नियाजी ने भी इस्तीफा दे दिया है। नियाजी ने यह कदम पार्टी में अपने खिलाफ हुई बगावत के बाद उठाया है। दरअसल, नियाजी के खिलाफ पाटीआई के 25 विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रपति सुल्तान मोहम्मद चौधरी को अपना इस्तीफा भेज दिया। नियाज़ी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि संविधान के अनुच्छेद 16 (1) के तहत मैं प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।
विज्ञापन
समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति के सचिव डॉ. आसिफ हुसैन शाह ने चौधरी के इसकी पुष्टि की है और राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इससे पहले नियाज़ी ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव में उनके खिलाफ ‘‘निराधार आरोप’’ लगाए गए हैं।
विज्ञापन
नियाज़ी पिछले साल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री बने थे। तब पीटीआई ने यहां हुए चुनाव में 53 सीटों में से 32 पर जीत हासिल की थी।