{"_id":"633dc1041fb39c04ae443d3a","slug":"pml-n-supremo-nawaz-sharif-daughter-flies-to-london-to-meet-him-after-removal-of-name-from-no-fly-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: नवाज शरीफ से मिलने के लिए लंदन रवाना हुईं मरियम, बोलीं- पिता को देखने के लिए उत्सुक हूं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: नवाज शरीफ से मिलने के लिए लंदन रवाना हुईं मरियम, बोलीं- पिता को देखने के लिए उत्सुक हूं
Wed, 05 Oct 2022 11:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:08 PM IST
सार
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की नेता और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने बीते सितंबर को दाखिल की गई अपनी याचिका में पासपोर्ट वापस करने की मांग की थी। जिसके बाद चीफ जस्टिस मोहम्मद अमीर भट्टी की अध्यक्षता वाली लाहौर हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने मरियम नवाज शरीफ की याचिका पर सुनवाई करते हुए तीन अक्तूबर को उनका पासपोर्ट वापस करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ और मरियम नवाज
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का नाम नो फ्लाई जोन लिस्ट से हटा दिया गया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की नेता का नाम तीन सालों से इस लिस्ट में शामिल था। इसके बाद वे बुधवार को अपने पिता और पूर्व पीएम नवाज शरीफ से मिलने के लिए लंदन रवाना हो गईं।
विज्ञापन
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की नेता और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने बीते सितंबर को दाखिल की गई अपनी याचिका में पासपोर्ट वापस करने की मांग की थी। जिसके बाद चीफ जस्टिस मोहम्मद अमीर भट्टी की अध्यक्षता वाली लाहौर हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने मरियम नवाज शरीफ की याचिका पर सुनवाई करते हुए तीन अक्तूबर को उनका पासपोर्ट वापस करने के आदेश दिए थे। इसके बाद लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) कार्यालय द्वारा पासपोर्ट वापस करने के 24 घंटों के अंदर ही वे बुधवार को आनन-फानन में पाकिस्तान से रवाना हो गईं।
विज्ञापन
इससे पहले, बीते सप्ताह में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने एवेनफील्ड मामले में पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज और उनके पति को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट में मरियम और उनके पति सफदर ने जुलाई 2018 में एवेनफील्ड संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अदालत की ओर से सुनाई गई सजा को चुनौती दी थी। इस मामले में बरी हो जाने के बाद वे अब चुनाव लड़ने के योग्य हैं।
विज्ञापन
लंदन जाने से पहले लाहौर हवाई अड्डे पर उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को देखने के लिए उत्सुक हैं। इस दौरान पूर्व पीएम नवाज शरीफ के वापस पाकिस्तान लौटने के सवाल पर उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि 'काश वह मेरे साथ लौटते।'
गौरतलब है कि नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप में पाकिस्तान में सजा सुनाई जा चुकी है। 2019 में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जेल से छोड़ा गया था। उसके बाद वे इलाज के लिए लंदन चले गए। तब से वे वहीं रह रहे हैं।