{"_id":"660c2b7f1a9aad7811071b41","slug":"pml-n-led-ruling-coalition-sweeps-senate-elections-in-pakistan-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: सीनेट चुनाव में 19 सीट के परिणाम जारी, PML-N के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन की बड़ी जीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: सीनेट चुनाव में 19 सीट के परिणाम जारी, PML-N के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन की बड़ी जीत
Tue, 02 Apr 2024 09:30 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:30 PM IST
सार
Pakistan: सीनेट चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और अन्य दलों ने 19 में से 18 सीट पर जीत दर्ज की। जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवारों को भी उनके समर्थन से चुना गया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी संसद
विस्तार
पाकिस्तान की द्विसदनीय संसद के ऊपरी सदन की 48 खाली सीट को भरने की चुनावी प्रक्रिया के बाद 19 सीट के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें सत्तारूढ़ गठबंधन ने भारी जीत हासिल की।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और अन्य दलों ने 19 में से 18 सीट पर जीत दर्ज की। जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवारों को भी उनके समर्थन से चुना गया।
विज्ञापन
सिंध की 12 सीट, पंजाब की 5 सीट और इस्लामाबाद की दो सीट पर मतदान हुआ। पंजाब में पीएमएल-एन ने सभी सीट हासिल की। जबकि सिंध में पीपीपी को 10 सीट मिलीं और एक सीट मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। पीएमएल-एन और पीपीपी ने इस्लामाबाद में एक-एक सीट जीती हैं।
विज्ञापन
18 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। जिनमें बलूचि्तान के 11 और पंजाब के 7 उम्मीदवार शामिल थे। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आरक्षित सीट पर चुने गए सदस्यों की शपथ को लेकर विवाद के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
विदेश मंत्री इशाक डार को नेशनल असेंबली में 224 मत मिलने के बाद सीनेटर चुना गया। विपक्षी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के राजा अंसार महमूद को 81 मत मिले। पीपीपी के राणा महमूद उल हसन ने भी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के फरजंद हुसैन शाह को हराकर अपनी सीट जीती। इस प्रकार सत्तारूढ़ गठबंधन ने इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र से दोनों सीनेट सीटें जीतीं।
विजेताओं में प्रमुख रूप से पीएमएल-एन समर्थित वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक रहे। जिन्होंने पंजाब में 128 और 121 मतों के साथ जीत हासिल की। पीएमएल-एन के खलील ताहिर सिंधु पंजाब में अल्पसंख्यक सीट जीतने में सफल रहे। जबकि पीपीपी के पोंजो भील सिंध में अल्पसंख्यक सीट पर जीत हासिल करने में सफल रहे।