फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Shahbaz Sharif wants to talk with India, said this to the Crown Prince of Saudi Arabia

फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान: भारत के साथ बातचीत करना चाहते हैं पीएम शहबाज शरीफ, सऊदी अरब के युवराज से कही यह बात

Wed, 25 Jun 2025 03:10 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: बशु जैन Updated Wed, 25 Jun 2025 03:10 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच रणनीतिक फैसले लिए थे। जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या घटाना भी शामिल था। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से वार्ता के लिए सऊदी अरब के सामने गिड़गिड़ाए। 

विज्ञापन
PM Shahbaz Sharif wants to talk with India, said this to the Crown Prince of Saudi Arabia
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। भारत की कार्रवाई के बाद हालात यह हैं पाकिस्तान अब वार्ता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से भारत से वार्ता कराने की बात कही है। टेलीफोन पर बातचीत में शरीफ ने कहा कि वह लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ सार्थक वार्ता करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


रेडियो पाकिस्तान के अनुसार प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, जल, व्यापार और आतंकवाद सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ सार्थक बातचीत करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री शरीफ ने भारत के साथ हाल के गतिरोध के दौरान पाकिस्तान को दिए गए दृढ़ समर्थन के लिए सऊदी अरब का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  अमेजन संस्थापक जेफ बेजोस की शाही शादी का विरोध, प्रदर्शनकारी बोले- ये बढ़ रही असमानता का सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि शरीफ और सऊदी नेता ने पश्चिम एशिया के हालात पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ईरान-इस्राइल संघर्ष को तत्काल कम करने और बातचीत और कूटनीति के माध्यम से इसके शांतिपूर्ण समाधान का पूरा समर्थन करता है। क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री शरीफ को धन्यवाद दिया। साथ ही पाकिस्तान के सऊदी अरब के प्रति व्यक्त एकजुटता एवं समर्थन की सराहना की। मोहम्मद बिन सलमान ने ईरान-इस्राइल संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की।

मार्को रूबियो से भी कहा था
इससे पहले शहबाज शरीफ ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भारत से बातचीत करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।


भारत ने लगाए थे पाकिस्तान पर प्रतिबंध
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। उनकी हत्या करने से पहले उनकी धार्मिक पहचान की गई। इन मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच रणनीतिक फैसले लिए थे। जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या घटाना भी शामिल था। इसके बाद जवाब में पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र भारतीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें:  गाजा में बख्तरबंद वाहन में विस्फोट, सात इस्राइली सैनिकों की मौत; हमास ने इमारत पर बोला हमला

इसके बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। यही नहीं, पाकिस्तानी सेना के नौ एयरबेस भी ध्वस्त हो गए। हालांकि, बाद में पाकिस्तान सरकार का एक डोजियर लीक भी लीक हुआ, जिसमें यह खुलासा हुआ कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इससे भी ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया था। यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed