फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Armored vehicle explosion in Gaza, seven Israeli soldiers killed; Hamas attacked the building

Israel Hamas War: गाजा में बख्तरबंद वाहन में विस्फोट, सात इस्राइली सैनिकों की मौत; हमास ने इमारत पर बोला हमला

Wed, 25 Jun 2025 01:20 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: बशु जैन Updated Wed, 25 Jun 2025 01:20 PM IST
सार

सात अक्तूबर 2023 को हमास के साथ युद्ध शुरू होने से अब तक 860 से अधिक इस्राइली सैनिक मारे गए हैं। इनमें गाजा के अंदर लड़ाई के दौरान 400 से अधिक सैनिक जान गवां चुके हैं। एक बार फिर हमास ने इस्राइली सैनिकों पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Armored vehicle explosion in Gaza, seven Israeli soldiers killed; Hamas attacked the building
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा में मंगलवार को हुई गोलीबारी के बीच बख्तरबंद वाहन में हुए विस्फोट में सात इस्राइली सैनिकों की मौत हो गई। वहीं हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी गाजा में एक इमारत में छिपे इस्राइली सैनिकों पर हमला बोला। इस्राइल के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी गाजा के शहर खान यूनिस में मंगलवार को बख्तरबंद वाहन पर विस्फोटक लगा। इसमें सात इस्राइली सैनिकों की मौत हो गई। वहीं गोलीबारी में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह गाजा में इस्राइल की सेना पर बड़ा हमला था। सात अक्तूबर 2023 को हमास के साथ युद्ध शुरू होने से अब तक 860 से अधिक इस्राइली सैनिक मारे गए हैं। इनमें गाजा के अंदर लड़ाई के दौरान 400 से अधिक सैनिक जान गवां चुके हैं। 
विज्ञापन


हमास का दावा- इस्राइली सैनिकों को बनाया निशाना
हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने कहा कि उसने दक्षिणी गाजा पट्टी में एक आवासीय इमारत के अंदर छिपे इस्राइली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया। यासीन 105 मिसाइल और खान यूनिस के दक्षिण में एक अन्य मिसाइल से कुछ सैनिक मारे गए और कुछ घायल हो गए। इसके बाद लड़ाकों ने मशीनगनों से इमारत को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संघर्ष विराम के अगले ही दिन मोसाद से जुड़े तीन कैदियों को फांसी, अब तक इस्राइल से जुड़े 700 लोग गिरफ्तार

अब तक 56 हजार लोगों की मौत
इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के लगभग 21 महीने होने जा रहे है। लंबे समय से चल रहे इस संघर्ष में इस्राइल ने गाजा में भयंकर तबाही मचाई है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइल और हमास के बीच 21 महीने से जारी युद्ध में मरने वालों की संख्या अब 56,000 को पार कर चुकी है। अब तक 56,077 लोग मारे गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।


वहीं, इस्राइल ने दावा किया है कि उसका निशाना सिर्फ हमास के आतंकियों पर होता है, लेकिन हमास नागरिक इलाकों में छिपकर हमला करता है, जिससे आम लोगों की जान जाती है। वहीं दो महीने के युद्ध विराम के बाद मार्च से अब तक 5759 लोग मारे जा चुके हैं।  इस्राइल का दावा है कि उसने 20,000 से ज्यादा हमास लड़ाकों को मार गिराया है। 

ये भी पढ़ें: 'हलवा, चावल, पौधे..', ISS पर क्या ले गए शुभांशु; मिशन में क्या होगी भूमिका; भारत को कैसे फायदा?

अक्तूबर 2023 में हमास ने किया इस्राइल पर हमला
हमास ने 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल के दक्षिणी हिस्से पर हमले किए थे। इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर इस्राइली नागरिक थे और करीब 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इनमें से अब भी 53 बंधक हमास के कब्जे में हैं, जिनमें से आधे से कम ही जीवित माने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed