{"_id":"63190804315d045e6200cd63","slug":"pm-shahbaz-sharif-visited-flood-affected-areas-said-pakistan-looks-like-the-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flood in Pakistan: पीएम शहबाज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- समुद्र की तरह दिख रहा पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Flood in Pakistan: पीएम शहबाज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले- समुद्र की तरह दिख रहा पाकिस्तान
Thu, 08 Sep 2022 02:37 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सहवान।
एजेंसी, सहवान।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:37 AM IST
सार
अधिकारियों का अनुमान है कि जलवायु परिवर्तन के कारण आई इस आपदा में 22 करोड़ की आबादी वाले देश में 3.3 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसमें सैकड़ों लोग जहां बेघर हो गए हैं वहीं देश को कम से कम 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाढ़ का कहर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कहा कि पाकिस्तान के कुछ हिस्से समुद्र की तरह दिख रहे हैं। देश में बाढ़-बारिश से बुधवार को 18 और मौतों के साथ कुल मृतकों की संख्या 1,343 हो गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों का अनुमान है कि जलवायु परिवर्तन के कारण आई इस आपदा में 22 करोड़ की आबादी वाले देश में 3.3 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसमें सैकड़ों लोग जहां बेघर हो गए हैं वहीं देश को कम से कम 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। शरीफ ने सिंध के दक्षिणी प्रांत की यात्रा के बाद मीडिया से कहा, आप विनाश के स्तर पर भरोसा नहीं करेंगे। आप जहां तक देख सकते हैं, हर जगह पानी है। यह बिल्कुल समुद्र की तरह है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए नकद सहायता राशि बढ़ाकर 70 अरब पाकिस्तानी रुपये कर दी है।
विज्ञापन
चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हुई
पश्चिमी चीन में इस सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई, वहीं 26 लोग अब भी लापता हैं। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लागू है और लोगों को भूकंप के झटके महसूस होने के बावजूद घरों से बाहर निकलने की आजादी नहीं है, जिससे उनमें काफी रोष है। सोमवार को सिचुआन प्रांत की लुडिंग काउंटी में आए भूकंप से राजधानी चेंगदू में भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन