फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm narendra modi Ukraine visit meeting with zelensky world media reactions

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के यूक्रेन दौरे की दुनियाभर में चर्चा, जानिए वैश्विक मीडिया में किसने क्या कहा

Sat, 24 Aug 2024 11:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 24 Aug 2024 11:56 AM IST
सार

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत की विदेश नीति को सराहा और लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी युद्धग्रस्त रूस और यूक्रेन, दोनों के साथ अपने संबंधों को सावधानीपूर्वक बनाकर चल रहे हैं। वह बीते महीने मॉस्को दौरे पर थे और वहां राष्ट्रपति पुतिन से गले मिल रहे थे। 

विज्ञापन
pm narendra modi Ukraine visit meeting with zelensky world media reactions
यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें रहीं। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गर्मजोशी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से गले मिले और युद्ध को लेकर अपनी बात रखी, उसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। दुनियाभर के शीर्ष अखबारों ने इस पर खबरें प्रकाशित की हैं। तो आइए जानते हैं कि वैश्विक मीडिया ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर क्या-क्या कहा।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स
न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत की विदेश नीति को सराहा और लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी युद्धग्रस्त रूस और यूक्रेन, दोनों के साथ अपने संबंधों को सावधानीपूर्वक बनाकर चल रहे हैं। वह बीते महीने मॉस्को दौरे पर थे और वहां राष्ट्रपति पुतिन से गले मिल रहे थे। भारत, रूस का अहम व्यापारिक साझेदार है। भारत ने जून में यूक्रेन में शांति समझौते में अपना प्रतिनिधि भेजा था, लेकिन यूक्रेन में शांति के लिए हुए एक अन्य सम्मेलन में भारत शामिल नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


बीबीसी
यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'युद्ध के हालात में भारत कभी भी तटस्थ नहीं रहा है। पहले दिन से भारत शांति का पक्षधर रहा है।' बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। हालांकि रिपोर्ट में इस बात को भी उठाया गया है कि भारत ने कभी भी रूस के यूक्रेन पर हमले की आलोचना नहीं की है। यहां तक कि भारत रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है और रूस के तेल का सबसे बड़ा आयातक बनकर उभरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द गार्जियन
द गार्जियन ने भी प्रधानमंत्री मोदी के यूक्रेन दौरे पर विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बयान को शीर्षक में लिया गया है, जिसमें जेलेंस्की ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को ऐतिहासिक करार दिया था। जेलेंस्की ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा कि 'आज इतिहास बना। भारत के प्रधानमंत्री ने देश की स्वतंत्रता के बाद पहली बार यूक्रेन का दौरा किया। भारत ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन किया और ये अहम है कि दुनियाभर के देश संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करें।'


सीएनएन
अमेरिका के प्रमुख मीडिया चैनल सीएनएन ने पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे पर लिखा कि पीएम मोदी का यह दौरा उनके रूस दौरे के कुछ हफ्तों बाद ही हो रहा है। हालांकि भारत द्वारा युद्धविराम की लगातार अपील की जा रही है, लेकिन भारत ने अभी तक रूस की आलोचना से खुद को दूर रखा है। भारत रूस की अर्थव्यवस्था के लिए लाइफ लाइन का काम कर रहा है और बड़ी संख्या में रूस से तेल का आयात कर रहा है। रिपोर्ट में पीएम मोदी के उस बयान का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी समस्या का हल युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed