फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi two-day South Korea visit has left for India

प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण कोरिया की यात्रा पूरी कर स्वदेश के लिए रवाना

Fri, 22 Feb 2019 02:36 PM IST
अजय सिंह भाषा, सियोल
भाषा, सियोल Published by: अजय सिंह Updated Fri, 22 Feb 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi two-day South Korea visit has left for India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो दिवसीय दक्षिण कोरिया की यात्रा समाप्त कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ बैठक करने के अलावा महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया के साथ भारत के सामरिक संबंधों को मजबूत करने के लिये बृहस्पतिवार को सियोल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति मून जे इन के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने, रक्षा तथा सुरक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, स्टार्ट अप और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के मुद्दों पर 'रचनात्मक' बातचीत की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला जंग सूक से भी मुलाकात की। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में योगदान के लिये वर्ष 2018 के लिये प्रतिष्ठित 'सियोल शांति पुरस्कार' से नवाजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने राष्ट्रपति मून जे इन और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून के साथ बृहस्पतिवार को योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मून के निमंत्रण पर दक्षिण कोरिया का दौरा किया। मोदी का यह दक्षिण कोरिया का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 2015 में दक्षिण कोरिया की यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed