{"_id":"627c72781cdade231801e409","slug":"pm-narendra-modi-to-attend-global-covid-19-summit-hosted-by-us-president-biden-today-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्विक कोविड-19 सम्मेलन: अमेरिकी राष्ट्रपति के न्योते पर आज समिट को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महामारी के खिलाफ दुनिया को देंगे मंत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैश्विक कोविड-19 सम्मेलन: अमेरिकी राष्ट्रपति के न्योते पर आज समिट को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महामारी के खिलाफ दुनिया को देंगे मंत्र
Thu, 12 May 2022 08:05 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 12 May 2022 08:05 AM IST
सार
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पहले वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन में 22 मई 2021 को हिस्सा लिया था। इसकी मेजबानी भी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की ओर से ही की गई थी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 12 मई को दूसरी वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन में डिजिटल माध्यम से हिस्सा लेंगे। इस समिट की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस बैठक के लिए पीएम मोदी को खुद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की तरफ से निमंत्रण दिया गया था।
शिखर सम्मेलन में कोविड महामारी की चुनौतियों से निपटने के नए कदमों और मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचा तैयार करने के बारे में चर्चा होगी। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इस शिखर बैठक के उद्घाटन सत्र में ‘महामारी के तनाव की रोकथाम और तैयारियों को प्राथमिकता’ विषय पर भाषण देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पहले वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन में 22 मई 2021 को हिस्सा लिया था। इसकी मेजबानी भी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की ओर से ही की गई थी।
बयान में कहा गया है, ‘‘भारत ने सुरक्षित एवं किफायती टीके, दवा, जांच एवं उपचार की कम लागत वाली स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करके और जीनोम निगरानी और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए क्षमता निर्माण के जरिए इस महामारी से मुकाबला करने के वैश्विक प्रयासों में अहम भूमिका निभाई है।’’ विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचा को मजबूत बनाने एवं इसमें सुधर करने के मकसद से बहुस्तरीय मंचों पर सक्रियता के साथ काम किया।
विज्ञापन
इस शिखर बैठक में कई देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसमें ‘केरिकॉम’ समूह के अध्यक्ष के रूप में बेलीज हिस्सा लेगा। इसके अलावा अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष के रूप में सेनेगल, जी20 के अध्यक्ष के रूप में इंडोनेशिया और जी7 के अध्यक्ष के रूप में जर्मनी भी हिस्सा लेगा। शिखर बैठक में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस और कई अन्य राष्ट्राध्यक्ष और अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।