फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi to address Howdy Modi Community Summit in Houston during his US Visit

ह्यूस्टन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 18 Jul 2019 03:47 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 18 Jul 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to address Howdy Modi Community Summit in Houston during his US Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के दौरान 22 सितंबर को ह्यूस्टन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में भाग लेने 20 सितंबर को अमेरिका जाएंगे और 23 सितंबर को वह देश वापस लौटेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि ह्यूस्टन अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों की जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां इस समुदाय के पांच लाख से भी ज्यादा लोग रहते हैं। ह्यूस्टन को दुनिया की ऊर्जा राजधानी (एनर्जी कैपिटल ऑफ दि वर्ल्ड) भी कहा जाता है। ऊर्जा की सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र की प्राथमिकताओं में भी है।  
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 'हाउडी मोदी' सम्मेलन को टेक्सस इंडिया फोरम आयोजित कर रही है। 'हाउडी' शब्द का मतलब होता है मित्रवत भाषा में 'आप कैसे हैं'। इस शब्द का इस्तेमाल सामान्य अभिवादन के लिए दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में खूब किया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के अलावा कार्यक्रम में एक संस्कृकित कार्यक्रम का आयोजन होने की भी संभावना हैं। इसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय को दिखाया जाएगा। इसका टीवी चैनलों और ऑनलाइन माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि भारत और अमेरिका की 100 करोड़ से ज्यादा आबादी कार्यक्रम को देख सकेगी। 

  
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अलावा, स्थानीय अधिकारी भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी जितेन अग्रवाल ने कहा, 'यह एक बेहतरीन कार्यक्रम होगा।'

'दोनों देशों के संबंध मजबूत करेगी यह पीएम मोदी की यात्रा'

पिछले साल एक व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए टेक्सस के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने कहा, 'पिछले साल अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात थी। मैं समझता हूं कि उनकी टेक्सस की यह यात्रा हमारे आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगी।'  

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सम्मेलन में प्रवेश मुफ्त होगा, लेकिन इसके लिए पास की जरूरत पड़ेगी। इसके पास केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के तहत 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर दिए जाएंगे। इस आयोजन को एतिहासिक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन एनआरजी स्टेडिम में होगा जहां 45 हजार लोगों की क्षमता है।  

तीसरी बार भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे मोदी

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का भारतीय-अमेरिकी समुदाय को तीसरा और इनके दूसरे कार्यकाल का पहला संबोधन होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और साल 2016 में सिलिकॉन वैली में संबोधन दिया था। दोनों कार्यक्रमों में बड़़ी भीड़ उमड़ी थी और 20 हजार से ज्यादा लोग वहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed