{"_id":"5d63d6da8ebc3e93ab3b6088","slug":"pm-narendra-modi-mentioned-many-things-including-one-time-use-plastic-in-g7-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने जी-7 में एक बार इस्तेमाल में लाई जाने वाली प्लास्टिक समेत कई चीजों का किया जिक्र ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीएम मोदी ने जी-7 में एक बार इस्तेमाल में लाई जाने वाली प्लास्टिक समेत कई चीजों का किया जिक्र
Mon, 26 Aug 2019 06:25 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 26 Aug 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
जी7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में सतत भविष्य के लिए ‘एक बार इस्तेमाल में लाई जाने वाली प्लास्टिक’ को खत्म करने, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा के दोहन और पेड़-पौधे एवं जीव जंतुओं के संरक्षण की दिशा में भारत के व्यापक प्रयासों का जिक्र किया।
विज्ञापन
फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के विशेष अनुरोध पर पीएम मोदी फ्रांस के समुद्र तटीय शहर बिआरित्ज में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने सत्र को संबोधित किया जिसमें उन्होंने एक बार इस्तेमाल में लाई जाने वाली (सिंगल यूज) प्लास्टिक को खत्म करने, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा के दोहन और पेड़-पौधे एवं जीव जंतुओं के संरक्षण की दिशा में भारत के व्यापक प्रयासों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘जैवविविधता, सागर, जलवायु’ पर जी-7 बिआरित्ज शिखर सम्मेलन के समर्पित सत्र में शरीक हुए। उन्होंने घटती जैवविविधता, जलवायु परिवर्तन, जल संकट एवं समुद्री प्रदूषण की समस्या के हल की दिशा में भारत के योगदान का जिक्र किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय समुदाय को अपने संबोधन में कहा था कि भारत 2030 के लिए लक्षित ‘कांफ्रेंस ऑफ द पार्टीज’ (सीओपी) 21 जलवायु परिवर्तन लक्ष्यों में अधिकांश को अगले डेढ़ बरसों में हासिल कर लेगा। गौरतलब है कि भारत ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते का 2016 में अनुमोदन किया था और इस समझौते में शामिल होने वाला वह 62वां राष्ट्र बन गया।