फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pm Narendra Modi reaches bahrain after uae visit

बहरीन में छलका पीएम मोदी का दर्द- मैं इतना दूर हूं और मेरा दोस्त अरुण चला गया

Sun, 25 Aug 2019 09:06 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 25 Aug 2019 09:06 AM IST
सार

  • जेटली के निधन पर पीएम ने भावुक होकर कहा, मैंने अनमोल दोस्त खो दिया।
  • मोदी ने लगातार पांच ट्वीट कर जेटली को बताया करिश्माई शख्सियत।
  • पीएम मोदी ने कहा: मुद्दों को गहराई समझने की क्षमता थी पूर्व वित्त मंत्री में

विज्ञापन
Pm Narendra Modi reaches bahrain after uae visit
मनामा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PIB

विस्तार

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन से अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि जिस दोस्त के साथ उन्होंने जिंदगी का लंबा सफर तय किया, आज वह दोस्त साथ छोड़ कर चला गया। आज मैं अपने भीतर गहरा दर्द दबा बैठा हूं। पहले बहन सुषमा चली गईं, अब दोस्त अरुण चला गया। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मैं यहां बहरीन में हूं और मेरा दोस्त अरुण इस दुनिया में नहीं रहा।  

मोदी ने बहरीन के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लगभग 15 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं यह कल्पना नहीं कर सकता हूं कि मैं यहां बहरीन में हूं और मेरे प्यारे दोस्त अरुण जेटली का निधन हो गया।’उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्ध, हास्य-विनोद से भरपूर और करिश्माई शख्सियत थे।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि एक तरफ वह कर्तव्य पथ से बंधे हैं और दूसरी तरह उनका मन शोक से भरा हुआ है। मोदी ने कहा, ‘ऐसे समय में जब लोग जन्माष्टमी का उत्सव मना रहे हैं और मैं अपने प्यारे मित्र के निधन पर शोक मना रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी बहन और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को खो दिया था और अब उनके प्यारे दोस्त चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले हमने विदेश मंत्री बहन सुषमा जी को खो दिया था। आज मेरे प्यारे दोस्त अरुण चले गए।’’ 

प्रधानमंत्री ने शनिवार को जेटली की पत्नी और पुत्र से बात की और शोक जताया। दोनों ने प्रधानमंत्री से अपनी विदेश यात्रा रद्द नहीं करने का अनुरोध किया। 

 

 

मेरा दोस्त अरुण चला गया

इससे पूर्व मोदी ने भावुक होकर किए गए लगातार पांच ट्वीट में उन्होंने जेटली को याद करते हुए कहा, मैंने एक अहम दोस्त खो दिया है, मुद्दों पर उनकी समझ बहुत गहरी थी। वह हमें कई सुखद स्मृतियों के साथ छोड़ गए। हम उन्हें याद करेंगे।  

पीएम मोदी ने लिखा, जेटली में अंर्तदृष्टि और चीजों को बारीकी से समझने की क्षमता थी जो विरले ही देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्ध, हास्य-विनोद से भरपूर और करिश्माई शख्सियत थे। जेटली को समाज का हर तबका पसंद करता था। वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले, संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन के प्रखर ज्ञाता थे। उन्होंने जीवन को भरपूर जिया।

आर्थिक विकास और रक्षा क्षमता में किया इजाफा
पीएम मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, जेटली ने अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए भारत के आर्थिक विकास, हमारी रक्षा क्षमता को मजबूत करने, लोगों के अनुकूल कानून बनाने और अन्य देशों के साथ कारोबार बढ़ाने में योगदान किया। 

पार्टी विचारधारा को आसान शब्दों में बताया
मोदी ने अपने ट्वीट में भाजपा में जेटली के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा, भाजपा और जेटली में अटूट रिश्ता था। एक जोशीले छात्र नेता के तौर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। वह हमारी पार्टी के सबसे पसंदीदा चेहरा रहे, जो समाज के व्यापक हिस्सों के समक्ष पार्टी कार्यक्रमों और विचारधारा को आसान शब्दों में पेश करते थे।

पत्नी और बेटे से की बात
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जेटली राजनीति के पुरोधा थे, ज्ञान से भरे हुए और कानून के विद्वान। वह स्पष्ट सोच वाले नेता थे जिन्होंने भारत की प्रगति में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनका चले जाना बहुत पीड़ादायी है। मैंने उनकी पत्नी संगीता जी और बेटे रोहन से बात कर संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed