फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi BAPS temple Abu Dhabi World Government Summit 2024 News in hindi

UAE Temple: अबूधाबी में आज मंदिर का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Wed, 14 Feb 2024 05:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबूधाबी Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 14 Feb 2024 05:10 AM IST
सार

मंदिर का निर्माण कराने वाली बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने मंगलवार को बताया कि मंदिर के हर कोने में थोड़ा सा भारत है। यहां वाराणसी के घाटों की भी झलक मिलेगी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi BAPS temple Abu Dhabi World Government Summit 2024 News in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थरों से निर्मित अबूधाबी के पहले हिंदू मंदिर का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर यूएई आए हैं। यह मंदिर अपनी भव्यता से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। 27 एकड़ में बना 108 फुट ऊंचा यह मंदिर वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक मंदिर के दोनों किनारों पर गंगा और यमुना नदी का पवित्र जल बहता है, जो विशाल कंटेनरों में भारत से लाया गया था। एजेंसी

विज्ञापन

क्या है मंदिर की खूबी?
मंदिर का निर्माण कराने वाली बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने मंगलवार को बताया कि मंदिर के हर कोने में थोड़ा सा भारत है। यहां वाराणसी के घाटों की भी झलक मिलेगी। अबू धाबी में बना हिंदू मंदिर 108 फीट है। इसमें 40,000 क्यूबिक फीट संगमरमर, 1,80,000 क्यूबिक फीट बलुआ पत्थर, 18,00,000 ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर में 300 सेंसर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


जहां तक लकीर खींच देंगे, वह मंदिर की जगह
पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बैठक और अहलान मोदी कार्यक्रम में यूएई में बीएपीएस मंदिर निर्माण के लिए भी राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद का आभार जताया। उन्होंने कहा, सात महीने में जायद के साथ मेरी पांचवीं मुलाकात है। मैं जब भी यहां आता हूं, तो ऐसा महसूस होता है, जैसे अपने परिवार के बीच हूं। उन्होंने खुलासा किया, मैंने सामान्य रूप से राष्ट्रपति से मंदिर के लिए आग्रह किया था। आपने बिना देर किए कहा, जहां तक लकीर खींच देंगे, वह जगह मंदिर के लिए मिल जाएगी। यह भारत के प्रति आपके प्यार का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 को करेंगे संबोधित
मोदी और अल नाहयान के आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी बुधवार को दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि अगस्त 2015 में पीएम मोदी ने ऐतिहासिक यात्रा की थी। इसके बाद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया।

यूएई में कहां बनाया गया है हिंदू मंदिर?
मंदिर यूएई की राजधानी अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर बनाया गया है। यह धर्म स्थल 20,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। हाइवे से सटी अल वाकबा नामक जगह अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। यूएई का पहला हिंदू मंदिर भले ही 2023 में बनकर तैयार हुआ, लेकिन इसकी कल्पना करीब ढाई दशक पहले 1997 में बीएपीएस संस्था के तत्कालीन प्रमुख स्वामी महाराज ने की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed