प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे फ्रांस, भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
France: Prime Minister Narendra Modi arrives at Charles de Gaulle Airport in Paris. PM Modi will hold bilateral meetings with France President Emmanuel Macron & Prime Minister Edouard Philippe on the two-day official visit pic.twitter.com/80DZV1JThD
— ANI (@ANI) August 22, 2019विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, नमस्कार पेरिस! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ले ड्रायन ने उनकी यात्रा के पहले चरण पर पेरिस पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मजबूत और व्यापक कूटनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप से मुलाकात करेंगे।
मोदी दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान अपने फ्रांसीसी समकक्ष एडवर्ड फिलिप से भी मुलाकात करेंगे और यहां भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे। वह फ्रांस में 1950 और 1960 के दशकों में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए पीड़ितों की याद में बनाए गए एक स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi and France President Emmanuel Macron at Château de Chantilly in France pic.twitter.com/kVi40cGKin
— ANI (@ANI) August 22, 2019
यहां भारतीय समुदाय ने उनका शानदार स्वागत किया और पीएम मोदी ने भी गर्मजोशी के साथ उनसे मुलाकात की।
France: Prime Minister Narendra Modi welcomed by Indian community at Charles de Gaulle Airport in Paris. PM Modi is on a two-day visit to the nation pic.twitter.com/LrU11gH48Y
— ANI (@ANI) August 22, 2019
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 22 से 26 अगस्त के बीच फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन की यात्रा पर हैं। मैक्रों के बुलावे पर मोदी बियारेट्ज शहर में 25-26 अगस्त को होने वाले 45वें जी-7 समिट में साझेदार के तौर पर शामिल होंगे। पीएम मोदी ने गुरुवार को रवाना होने से पहले कहा कि उनकी इस यात्रा से भारत के सदाबहार मित्रों के साथ संबंध और मजबूत होंगे तथा सहयोग के नए क्षेत्र तलाशे जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा पर रवाना होने के बाद एक के बाद कई ट्वीट कर इस यात्रा के विषय में जानकारी दी। पीएम ने कहा, "फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और पीएम एडवर्ड फिलीप के साथ वार्ता के लिए तत्पर हैं। वर्ष 1950 और 1960 के दशक में फ्रांस में दो एयर इंडिया दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोगों के लिए भारतीय प्रवासी स्मारक की स्थापना को लेकर बातचीत होगी।"
मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान यहां भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे और फ्रांस में 1950 तथा 1960 के दशकों में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए पीड़ितों की याद में बनाए गए एक स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद 25-26 अगस्त को मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के आमंत्रण पर जी7 शिखर सम्मेलन में भी साझेदार देश के रूप में हिस्सा लेंगे। मोदी यहां पर्यावरण, जलवायु, समुद्र और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सत्रों में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय सहयोग है और आगे भी दोनों देशों और दुनिया में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के साझा उद्देश्य से इस संबंध को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच मित्रता, आपसी समृद्धि, शांति और प्रगति को बल मिलेगा।
संयुक्त अरब के दौरे के बारे में पीएम मोदी ने यह कहा
In UAE, there would be comprehensive talks with His Highness the Crown Prince of Abu Dhabi, Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan. The Crown Prince and I would be releasing a stamp to mark Bapu’s 150th Jayanti. The RuPay card will also be launched, which would help many.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2019
संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान से मिलने और आपसी हित वाले क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मानने के लिए शहजादे के साथ संयुक्त रूप से टिकट जारी करने की खातिर भी वह उत्सुक हैं।
एक बयान में उन्होंने कहा कि इस यात्रा में संयुक्त अरब अमीरात सरकार द्वारा उन्हें दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ पाना उनके लिए गौरव की बात होगी। मोदी ने कहा ‘मैं विदेशों में कैशलेस लेनदेन के नेटवर्क को विस्तार देने के लिए रुपे कार्ड भी औपचारिक रूप से पेश करूंगा।’ उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात भारत के लिए तीसरा बड़ा कारोबार सहयोगी और चौथा बड़ा कच्चा तेल निर्यातक है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री 24-25 अगस्त को बहरीन में होंगे। भारत के किसी भी प्रधानमंत्री की यह पहली बहरीन यात्रा होगी। मोदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री प्रिंस शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा से मिलने और उनके साथ आपसी हित वाले क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान बहरीन के शाह शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।