{"_id":"5f18b72a8ebc3e636e6ba785","slug":"pm-narendra-modi-allow-people-from-all-over-the-world-to-contribute-to-the-construction-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण में पूरी दुनिया के लोगों को योगदान देने की अनुमति मिले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राममंदिर निर्माण में पूरी दुनिया के लोगों को योगदान देने की अनुमति मिले
Fri, 24 Jul 2020 10:23 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में भूमिपूजन की तैयारियों के बीच अमेरिका स्थित एक प्रवासी भारतीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि राम मंदिर निर्माण में दुनियाभर के प्रवासियों को योगदान देने की अनुमति प्रदान करें। भारतीय मूल के अमेरिकी एक्टिविस्ट और जयपुर फुट यूएसए के प्रमुख प्रेम भंडारी ने कहा, कि करीब 3.2 करोड़ प्रवासी भारतीय दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं।
विज्ञापन
उनमें से ज्यादातर मंदिर निर्माण में योगदान करना चाहते हैं। भंडारी ने कहा, प्रधानमंत्री ऐसी व्यवस्था करें ताकि जो प्रवासी भारतीय योगदान देना चाहें वह दे सकें। यह राशि 10 से 100 अमेरिकी डॉलर का अंशदान हो, जिसे जो भी करना चाहें कर सके। साथ ही कहा कि प्रवासियों से एकत्र धन सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जमा होना चाहिए।
विज्ञापन