BRICS: पीएम मोदी बोले- ग्लोबल साउथ सिर्फ कूटनीतिक शब्द नहीं, इथियोपिया के PM अली के साथ की द्विपक्षीय बैठक
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अफ्रीका के साथ संबंधों को अत्यधिक महत्व दिया है। हमने अफ्रीका में 16 नए मिशन खोले हैं। आज, भारत अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार और पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि ब्रिक्स देश और यहां मौजूद मित्र राष्ट्र बहुध्रुवीय दुनिया को मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका से लेकर सेंट्रल एशिया तक, पश्चिम एशिया से लेकर साउथ-ईस्ट एशिया तक, इंडो पैसिफिक से लेकर इंडो एटलांटिक तक भारत सभी देशों को एक परिवार के रूप में देखता है। वसुधैव कुटुंबकम यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, यह हजारों वर्षों से हमारी जीवनशैली का आधार है। यह हमारी जी-20 अध्यक्षता का भी मूल मंत्र है।
पीए मोदी ने कहा, हमने ग्लोबल साउथ की चिंताओं को मुख्यधारा के स्तर पर लाने के लिए सभी ध्यान केंद्रित किया है। ग्लोबल साउथ की चिंताओं को मुख्यधारा में लाने के लिए हमने तीन अफ्रीकी देशों और कई विकासशील देशों को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया है। भारत ने अफ्रीकी संघ को स्थायी जी- 20 सदस्यता देने का प्रस्ताव भी रखा है। मेरा मानना है कि ब्रिक्स और आज मौजूद सभी मित्र राष्ट्र, बहुध्रुवीय दुनिया को मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं।
इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं और लोगों को ब्रिक्स की पूर्ण सदस्यता के लिए बधाई दी और कहा कि भारत ने हमेशा संगठन के विस्तार का समर्थन किया है।
उन्होंने आगे कहा, लगभग 4,400 भारतीय शांति रक्षक जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, शांति बहाल करने के लिए अफ्रीका में तैनात हैं। हम आतंकवाद और समुद्री डकैती के खिलाफ लड़ाई में अफ्रीका के साथ काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अफ्रीका के साथ संबंधों को अत्यधिक महत्व दिया है। हमने अफ्रीका में 16 नए मिशन खोले हैं। आज, भारत अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार और पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है।
#WATCH | PM Narendra Modi at BRICS-Africa Outreach and BRICS Plus Dialogue
"India has given high importance to relations with Africa. We have opened 16 new missions in Africa. Today, India is Africa's fourth largest trade partner and the fifth largest investor..." pic.twitter.com/sxe4mEhTNT— ANI (@ANI) August 24, 2023
ग्लोबल साउथ सिर्फ कूटनीतिक शब्द नहीं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ सिर्फ एक राजनयिक शब्द नहीं है बल्कि उपनिवेशवाद और रंगभेद के खिलाफ इन देशों के साझा इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है जिसके आधार पर आधुनिक संबंधों को नया आकार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, मैं अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के नेताओं के साथ विचार साझा करने का अवसर देने के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा का आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा, पिछले दो दिनों में हमने वैश्विक दक्षिण के देशों की प्राथमिकताओं और चिंताओं पर ध्यान केंद्रित किया है।
उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि उन्हें महत्व देना वर्तमान पीढ़ी की जरूरत है। हमने ब्रिक्स के विस्तार पर भी निर्णय लिया है। हम सभी नए साझेदार देशों का स्वागत करते हैं। यह वैश्विक संस्थानों और मंचों को प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक और कदम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपियाई समकक्ष के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर अपने इथियोपियाई समकक्ष अबी अहमद अली के साथ एक सार्थक बैठक की और दोनों नेताओं ने क्षमता निर्माण, व्यापार एवं निवेश, रक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने अफ्रीकी नेता से उस दिन मुलाकात की जब ब्रिक्स नेताओं ने आधिकारिक तौर पर इस समूह में इथियोपिया को शामिल करने की मंजूरी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ उपयोगी बातचीत की। इथियोपिया के ब्रिक्स में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी। हमने व्यापार, रक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में रिश्तों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा, जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली के बीच एक सार्थक बैठक हुई। पीएम ने ब्रिक्स में इथियोपिया की सदस्यता पर पीएम अबी अहमद अली को बधाई दी। पीएम अबी अहमद अली ने इथियोपिया के ब्रिक्स परिवार में शामिल होने पर भारत के समर्थन की सराहना की। बागची ने एक अन्य पोस्ट में कहा, चर्चा में संसदीय संपर्क, विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण, व्यापार और निवेश, रक्षा, आईसीटी, कृषि, युवाओं के कौशल और लोगों से लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री अली ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की और इसे इथियोपिया एवं वैश्विक दक्षिण के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बताया। ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के नेताओं ने अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को समूह के नए सदस्यों के रूप में शामिल करने का फैसला किया।
#WATCH | South Africa: Prime Minister Narendra Modi holds bilateral meeting with Ethiopian PM Abiy Ahmed Ali. pic.twitter.com/Vpzl34DCeM
— ANI (@ANI) August 24, 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल से भी मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, जोहान्सबर्ग में राष्ट्रपति मैकी साल से वार्ता की। भारत सेनेगल को एक मूल्यवान विकास साझेदार मानता है। हमने अपनी बैठक में ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, रक्षा और अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेताओं ने एक “सार्थक बैठक” की, जिसके दौरान राष्ट्रपति साल ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि यह वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) के लिए एक प्रेरणा है। बागची ने कहा, उन्होंने (साल ने) विकासशील दुनिया की प्राथमिकताओं की वकालत करने में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and President of Senegal Macky Sall hold a bilateral meeting on the sidelines of 15th BRICS Summit in Johannesburg, South Africa. pic.twitter.com/LQheVerriD
— ANI (@ANI) August 24, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर जोहान्सबर्ग में द्विपक्षीय बैठक की। साथ ही पीएम मोदी ने मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की।
जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के बाद ब्रिक्स देशों और मित्र देशों के नेता ग्रुप फोटो के लिए एकत्र हुए।
#WATCH | Johannesburg, South Africa | Leaders of BRICS nations and friendly nations gather for a family photo. pic.twitter.com/9saI4dQwXc
— ANI (@ANI) August 24, 2023