फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi to address worldwide to India Global Week 2020 in UK all updates

ब्रिटेन में 'इंडिया ग्लोबल वीक' आज, पीएम मोदी वीडियो माध्यम से करेंगे संबोधित

Wed, 08 Jul 2020 12:17 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jul 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to address worldwide to India Global Week 2020 in UK all updates
Pm narendra modi(file photo) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में शुरू हो रहे ‘इंडिया ग्लोबल वीक 2020’ कार्यक्रम को आज संबोधित करेंगे। अपने इस वर्चुअल वैश्विक संबोधन में वह भारत के व्यापार और विदेशी निवेश पर अपने विचार रखेंगे।  

विज्ञापन


इंडिया इंक ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन मनोज लडवा ने बताया कि कोविड-19 के इस मुश्किल दौर में भारत अपनी बहुआयामी प्रतिभा, अपनी तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व के लिए बढ़ती चाह के साथ वैश्विक मामलों में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पूरे विश्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विदेश मंत्री एस.जयशंकर, रेल व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्किल डेवलेपमेंट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की ओर से प्रिंस चार्ल्स इस कार्यक्रम में एक विशेष संबोधन देंगे। इनके अलावा विदेश मंत्री डोमिनिक राब, गृह मंत्री प्रीति पटेल, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज ट्रस भी वैश्विक स्तर पर  संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed