फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi takes replica of Ram temple, Sarayu water to Indian community in Trinidad & Tobago

PM Modi: भारतीय समुदाय के लिए खास तोहफा लेकर त्रिनिदाद गए मोदी; राम मंदिर की प्रतिकृति और सरयू का जल किया भेंट

Fri, 04 Jul 2025 08:28 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 04 Jul 2025 08:28 AM IST
सार

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीयों को संबोधित करते हुए उनके भारत से जुड़ाव, भगवान राम में आस्था और उनके योगदान को याद किया। 
 

विज्ञापन
PM Modi takes replica of Ram temple, Sarayu water to Indian community in Trinidad & Tobago
भारतीय समुदाय के लोगों के लिए खास तोहफा लेकर त्रिनिदाद और टोबैगो गए पीएम मोदी। - फोटो : @narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के विदेश दौरे पर हैं। इस क्रम में वे घाना की सफल यात्रा के बाद आज कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के साथ उनके पैतृक संबंधों के बारे में बात की और उनके सांस्कृतिक योगदान की प्रशंसा की। साथ ही उन्हें बताया कि वे त्रिनिदाद और टोबैगो के भारतीय समुदाय के लोगों के लिए अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति और सरयू नदी और कुंभ का पवित्र जल लेकर आए हैं। और यह उनके लिए सम्मान की बात है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भारतीय समुदाय द्वारा 'शिला' और पवित्र जल भेजने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन

 

त्रिनिदाद और टोबैगो की रामलीलाएं वास्तव में अनूठी 
त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं प्रभु श्री राम में आपकी गहरी आस्था से अवगत हूं। यहां की रामलीलाएं वास्तव में अनूठी हैं। रामचरितमानस में कहा गया है कि प्रभु श्री राम की पवित्र नगरी इतनी सुंदर है कि इसकी महिमा का गुणगान दुनिया भर में होता है। मुझे यकीन है कि आप सभी ने 500 साल बाद रामलला की अयोध्या वापसी का स्वागत किया होगा। आपने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पवित्र जल और शिला भेजी थी। मैं भी इसी तरह की भक्ति भावना के साथ यहां कुछ लाया हूं। राम मंदिर की प्रतिकृति और पवित्र सरयू से जल लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi takes replica of Ram temple, Sarayu water to Indian community in Trinidad & Tobago
त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

25 साल पहले की अपनी यात्रा को किया याद
भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 25 साल पहले त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी पिछली यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जब मैं पिछली बार 25 साल पहले आया था तब से लेकर अब तक, हमारी दोस्ती और भी मजबूत हुई है। बनारस, पटना, कोलकाता और दिल्ली भले ही भारत के शहर हों , लेकिन से भी उनका नाता है। यहां कई सड़कों के नाम भारत के शहरों के नाम पर रखे गए हैं। यहां नवरात्र, महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी बड़े हर्ष, उल्लास और गर्व के साथ मनाई जाती है। चौताल और भाईतक गण यहां आज भी फल-फूल रहे हैं। मैं यहां कई जाने-पहचाने चेहरों की गर्मजोशी देख सकता हूं। मैं युवा पीढ़ी की चमकीली आंखों में जिज्ञासा देख सकता हूं, जो जानने और साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं। हमारे रिश्ते भूगोल और पीढ़ियों से कहीं आगे तक फैले हुए हैं। 

विज्ञापन

PM Modi takes replica of Ram temple, Sarayu water to Indian community in Trinidad & Tobago
त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा साहस से भरी है। आपके पूर्वजों ने जिन परिस्थितियों का सामना किया, वे सबसे मजबूत आत्माओं को भी तोड़ सकती थीं। लेकिन उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने समस्याओं का दृढ़ता के साथ सामना किया।

PM Modi takes replica of Ram temple, Sarayu water to Indian community in Trinidad & Tobago
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

प्रवासी भारतीयों को बताया भारत का गौरव
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों को देश का गौरव बताते हुए कहा कि जैसा कि मैंने अक्सर कहा है, आप में से प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रदूत है, भारत के मूल्यों, संस्कृति और विरासत का राजदूत है।
 

PM Modi takes replica of Ram temple, Sarayu water to Indian community in Trinidad & Tobago
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर का भी भारत से संबंध
इस दौरान पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के पैतृक संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा  कि प्रधानमंत्री कमला के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहते थे। वे खुद वहां जा चुकी हैं। लोग उन्हें 'बिहार की बेटी' मानते हैं। यहां मौजूद कई लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए हैं।  


इसे भी पढ़ें- PM Modi With Indian Diaspora: त्रिनिदाद एंड टोबैगो में प्रवासी भारतीयों के बीच प्रधानमंत्री, कहा- हम एक परिवार
 

25 साल बाद कोई भारतीय पीएम त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा पर
इससे पहले त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी के दौरे की अहमियत को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनके अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किया। भारत की तरफ से यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि 25 साल बाद कोई प्रधानमंत्री यहां आया है।


इसे भी पढ़ें- PM Modi: पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा 

इस कैरेबियन देश का यूपी-बिहार से खास नाता
विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस देश में कुल 13 लाख लोग रहते हैं। इनमें से 45 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच संबंध बहुत मजबूत और खास हैं। यहां रहने वाले 45% लोगों में से ज़्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोग हैं। इनमें से अधिकांश लोग भोजपुरी भाषी जिलों जैसे छपरा, आरा, बलिया, सीवान, गोपालगंज, बनारस, आज़मगढ़ से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed