फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi support for benjamin netanyahu in Israeli election, Both together in the election poster

इजरायल चुनाव में नेतन्याहू को मोदी का सहारा, चुनावी पोस्टरों में दोनों साथ साथ

Mon, 29 Jul 2019 04:31 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
PM Modi support for benjamin netanyahu in Israeli election, Both together in the election poster
इजरायली चुनावी पोस्टर में मोदी-नेतन्याहू साथ साथ - फोटो : social media
इजरायल में 17 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश की है। पार्टी ने चुनावी विज्ञापन में नेतन्याहू के साथ मोदी की तस्वीर साझा की है। हालांकि चुनावी पोस्टरों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन के साथ भी नेतन्याहू की तस्वीर दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

 
तेल अवीव स्थित किंग जॉर्ज स्ट्रीट में लिकुड पार्टी का मुख्यालय है, जहां इन तीन अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ नेतन्याहू की नजदीकी बताने वाले चुनावी विज्ञापन वाले बैनर लगे हैं। नेतन्याहू का चुनाव इस बार विश्व नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंधों पर ही केंद्रित है। इसमें यह बताने की कोशिश की जा रही है कि नेतन्याहू इजरायल की राजनीति में असाधारण शख्सियत बन चुके हैं जो देश की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।  
विज्ञापन


सबसे लंबी अवधि के प्रधानमंत्री होने के बावजूद माना जा रहा है कि इस बार उनके लिए चुनाव कठिन होगा। उनके समय में भारत और इजरायल के बीच आर्थिक, सैन्य और राणनीतिक संबंधों का तेजी से विकास हुआ है। वहीं वह मोदी को 2019 के आम चुनाव के बाद जीत की बधाई देने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय नेता थे। उन्होंने भारत के साथ दोस्ती और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया था। नेतन्याहू चुनाव से ठीक आठ दिन पहले 9 सितंबर को एक दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी पर भरोसा 

इजरायल अखबार के स्तंभकार योसी वर्टर ने एक लेख में लिखा है, अभी नेतन्याहू का बुरा दौर चल रहा है लेकिन वह उम्मीद करते हैं कि मोदी के साथ फोटो खिंचवाने से मदद मिलेगी। येरूशलेम स्थित पीएमओ के सूत्रों के मुताबिक नेतन्याहू ने नई दिल्ली में अपने समकक्ष से मिलकर उन्हें इजरायल आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed