फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM MODI select leader with highest approval ratings after g20 in morning consult survey

G20: PM मोदी फिर बने दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, लोकप्रियता के मामले में कोई भी नहीं आस-पास; सर्वे में खुलासा

Fri, 15 Sep 2023 07:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 15 Sep 2023 07:07 PM IST
सार

इस सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 40 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को 37 प्रतिशत, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को 27 प्रतिशत और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 24 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। 

विज्ञापन
PM MODI select leader with highest approval ratings after g20 in morning consult survey
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता चुने गए हैं। अमेरिकी स्थिति कंसल्टेंसी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने एक सर्वे किया, जिसमें अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के अनुसार, 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता को सराहा। गौरतलब है कि दुनिया का कोई अन्य नेता पीएम मोदी के आसपास नहीं पहुंच सका। यह सर्वे जी20 के सफल आयोजन के बाद हुआ है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के बाद इस नेता को लोगों ने किया पसंद
सर्वे के अनुसार, 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी का समर्थन किया। वहीं 18 प्रतिशत ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता को नकार दिया। वहीं छह प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी। अंतर के हिसाब से यह बड़ा आंकड़ा है क्योंकि दूसरी सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति अलेन बेरसेत को मिली हैं, जो कि 64 प्रतिशत है। वहीं मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर को 61 प्रतिशत लोगों ने सराहा। बता दें कि पूर्व की रेटिंग्स में भी पीएम मोदी शीर्ष पर रहे थे। 
विज्ञापन


इस सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 40 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को 37 प्रतिशत, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को 27 प्रतिशत और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 24 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। भारत ने हाल ही में दिल्ली में जी20 सम्मेलन का सफल आयोजन किया। इस दौरान दुनिया के 40 से ज्यादा शीर्ष नेता और प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने हुआ जी20 का सफल आयोजन 
दिल्ली जी20 सम्मेलन के घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया जो कि भारत की कूटनीति की बड़ी सफलता थी। सम्मेलन के अंत में पीएम मोदी ने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंपी। भारत की अध्यक्षता में वैश्विक दक्षिण और विकासशील देशों की आवाज उठाई गई। भारत में हुए जी20 सम्मेलन की थीम एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य थी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जी20 की अध्यक्षता समावेश का प्रतीक रही और यह पूरी तरह से लोगों का आयोजन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोगों की हिस्सेदारी रही। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed