फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi s Indonesia Visit India to boost ties in defense trade and energy bilateral talks BrahMos deal likely

PM Modi Indonesia Visit: रक्षा, व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे भारत-इंडोनेशिया, द्विपक्षीय वार्ता आज

Tue, 07 Jul 2026 03:28 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, जकार्ता
अमर उजाला ब्यूरो, जकार्ता Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 07 Jul 2026 03:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को नई गति देने पर जोर रहेगा। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ होने वाली वार्ता में ब्रह्मोस मिसाइल खरीद से जुड़े प्रस्ताव पर भी महत्वपूर्ण प्रगति की संभावना है। इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, अंतरिक्ष, शिक्षा, विनिर्माण और महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में कई द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
PM Modi s Indonesia Visit India to boost ties in defense trade and energy bilateral talks BrahMos deal likely
पीएम मोदी का इंडोनेशिया दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

इंडोनेशिया की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा व रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्रह्मोस सौदे पर भी मुहर लग सकती है। भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए 2,500 करोड़ के सौदे पर बातचीत अंतिम चरण में है।
विज्ञापन




पीएम मोदी की यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर दृष्टिकोण और स्वतंत्र, खुले तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान समुद्री सुरक्षा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्रह्मोस मिसाइल पर करार संभव
वहीं, द्विपक्षीय वार्ता में सबसे बड़ा आकर्षण ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सौदा है। सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशिया पहले तय की गई बैटरी की खरीद से आगे बढ़कर अब बड़े पैमाने पर ब्रह्मोस मिसाइल प्रणालियों को खरीदने की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि फिलीपीन के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला बड़ा आसियान देश बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई द्विपक्षीय समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर
दोनों देश स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, विनिर्माण और महत्वपूर्ण खनिज जैसे समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों को मजबूत करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों का द्विपक्षीय वस्तु व्यापार वित्त वर्ष 2023 के 38.8 अरब डॉलर से घटकर 2026 में 24.8 अरब डॉलर रह गया।


पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत
तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति सुबियांतो ने खुद हवाईअड्डे पर पहुंचकर अगवानी की। सुबियांतो के साथ उनके चार मंत्री भी थे। मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के स्वागत करने के अंदाज से वह बहुत प्रभावित हुए। हम दोनों देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर बात करेंगे। पीएम इंडोनेशिया में 8 जुलाई तक रहेंगे। फिर ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed