फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi receives traditional Bihari welcome in Mauritius with bhojpuri geet gawai

PM Modi: मॉरीशस में पीएम मोदी का बिहारी अंदाज में किया गया स्वागत, प्रधानमंत्री ने लिखा- ये हमेशा याद रहेगा

Tue, 11 Mar 2025 02:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुईस Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 11 Mar 2025 02:27 PM IST
सार

गीत गवई की सांस्कृतिक अहमियत के चलते यूनेस्को की प्रतिनिधित्व सूची में दिसंबर 2016 में शामिल किया गया था। गीत गवई शादी, उत्सव के संस्कारों से जुड़ा है। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद पीएम मोदी होटल पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया और तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। 

विज्ञापन
PM Modi receives traditional Bihari welcome in Mauritius with bhojpuri geet gawai
मॉरीशस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया - फोटो : एक्स/भाजपा (वीडियो ग्रैब इमेज)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस पहुंचे। पोर्ट लुईस पहुंचने पर भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बिहारी अंदाज में पारंपरिक गीत गाकर इस स्वागत कार्यक्रम को यादगार बना दिया। दरअसल महिलाओं ने भोजपुरी भाषा का पारंपरिक 'गीत गवई' गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। गीत गवई, भोजपुरी संगीत परंपरा से जुड़ा है। इससे पता चलता है कि मॉरीशस के समाज का आज भी भारत के साथ गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है। 
विज्ञापन


यूनेस्को की सूची में शामिल है गीत गवई
जब महिलाएं पीएम मोदी के स्वागत में गीत गवई गा रहीं थी तो प्रधानमंत्री भी गीत का आनंद लेते दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि गीत गवई की सांस्कृतिक अहमियत के चलते यूनेस्को की प्रतिनिधित्व सूची में दिसंबर 2016 में शामिल किया गया था। गीत गवई शादी, उत्सव के संस्कारों से जुड़ा है। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद पीएम मोदी होटल पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया और तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मॉरीशस में PM मोदी: रक्षा से शिक्षा तक, भारत के लिए कितना अहम यह देश; कैसे यहां 70% आबादी भारतीय मूल की हुई?
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने लिखा- ये स्वागत याद रहेगा
मॉरीशस में मिले भव्य स्वागत पर पीएम मोदी पर आभार जताया और सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मॉरीशस में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूं। इनका भारतीय परंपरा, संस्कृति और मूल्यों से गहरा जुड़ाव बेहद प्रेरक है। यह जुड़ाव इतिहास और दिलों के जरिए कई पीढ़ियों में फला-फूला है।' बिहारी अंदाज में मिले स्वागत पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'मॉरीशस में मिला स्वागत यादगार है। गीत गवई से हमारा सांस्कृतिक जुड़ाव दिखा। यह प्रशंसनीय है कि किस तरह से भोजपुरी भाषा, मॉरीशस की संस्कृति में फली-फूली है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को मॉरीशस पहुंचे, जहां सर शिवसागर रामगुलाम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि मॉरीशस के पीएम के साथ ही मॉरीशस की सरकार के करीब 200 गणमान्य लोग पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें मॉरीशस के डिप्टी पीएम, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश, मॉरीशस की नेशनल असेंबली के स्पीकर, नेता विपक्ष, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव समेत कई लोग मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- PM Modi In Mauritius: मॉरीशस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, नवीन रामगुलाम ने लगाया गले; गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed