फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi praises Hindi-learning students in Ukraine for promoting mutual understanding

Ukraine: पीएम मोदी ने कीव में हिंदी सीख रहे छात्रों से की मुलाकात, बच्चों ने जताई खुशी

Fri, 23 Aug 2024 10:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Aug 2024 10:59 PM IST
सार

Ukraine: विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने राजधानी कीव के ओरिएंल स्टडीज स्कूल में हिंदी सीख रहे यूक्रेनी छात्रों से बातचीत की। उन्होंने भारतीय संस्कृति और इतिहास को यूक्रेनी लोगों के करीब लाने में उनके योगदान की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
PM Modi praises Hindi-learning students in Ukraine for promoting mutual understanding
कीव में हिंदी सीख रहे छात्रों के साथ पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी यू्क्रेन यात्रा के दौरान हिंदी सीख रहे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों द्वारा दोनों देशों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने की सराहना की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम ने राजधानी कीव के ओरिएंल स्टडीज स्कूल में हिंदी सीख रहे यूक्रेनी छात्रों से बातचीत की। उन्होंने भारतीय संस्कृति और इतिहास को यूक्रेनी लोगों के करीब लाने में उनके योगदान की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


एक छात्र ने कहा, हम बहुत खुश हैं कि हमें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का मौका मिला। हम उम्मीद करते हैं कि इस मुलाकात से दोनों देशों के रिश्ते और बेहतर होंगे। दूसरे छात्र ने कहा, यह मुलाकात हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे साबित होता है कि भारत और यूक्रेन के बीच अच्छे संबंध हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में और लोग भी हिंदी सीखेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन चार समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान भारत और यूक्रेन के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें कृषि और खाद्य उद्योग में सहयोग पर एक समझौता शामिल है, जिसका मकसद दोनों देशों के बीच कृषि और खाद्य सहयोग को बढ़ाना है। दूसरा समझौता चिकित्सा उत्पादों को लेकर हुआ। जिसमें मेडिकल उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार के लिए सहयोग किया जाएगा। 
तीसरा समझौता सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए भारत की ओर से मानवीय मदद को लेकर है। जिसमें यूक्रेन के लोगों के लाभ के लिए परियोजनाओं को भारतीय मदद प्रदान की जाएगी। चौथा समझौता सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रम के तहत भारत और यूक्रेन के बीच 2024-28 तक सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ाने को लेकर हुआ। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन समझौतों से भारत और यूक्रेन के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद है और यह दोनों देशो के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed