Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi Philippines Visit Attends Ceremony to Mark Redevelopment of Gurudwara Khalsa Diwan Hindi Update

100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका मत्था: पुनर्विकास की रखी आधारशिला, पांच मंजिला बनेगा परिसर

Tue, 17 Nov 2026 09:12 AM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, मनीला
आईएएनएस, मनीला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 17 Nov 2026 09:12 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में 100 साल से अधिक पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेका और पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी। गुरुद्वारे को आधुनिक पांच मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi Philippines Visit Attends Ceremony to Mark Redevelopment of Gurudwara Khalsa Diwan Hindi Update
100 साल पुराने खालसा दीवान पहुंचे प्रधानमंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी, मत्था टेका और गुरुद्वारे में आयोजित अरदास में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आ पाया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


खालसा दीवान गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। इसकी स्थापना 1920 के दशक में हुई थी। यह मनीला में रहने वाले सिख और पंजाबी समुदाय के लिए लंबे समय से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। जानकारी के मुताबिक ऐतिहासिक गुरुद्वारे को एक आधुनिक और भव्य 5 मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें समुदाय के लिए पर्याप्त स्थान और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।




सोमवार को भी प्रधानमंत्री ने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस समारोह के प्रति अपनी खुशी व्यक्त की थी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, "17 नवंबर, एक बहुत ही खास दिन है। मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यह गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसका बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है।" उन्होंने आगे कहा कि सिख समुदाय ने गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर विश्व स्तर पर मानवता और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।



दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा मनमोहन सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य अगले दो साल में पूरा करने की योजना है। इसका लक्ष्य 2029 में गुरुद्वारे की 100वीं वर्षगांठ तक काम पूरा करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति हैं। उन्हें सिख धर्म और गुरुद्वारों के बारे में अच्छी जानकारी है। उनका सिख समुदाय के प्रति सच्चा लगाव है।



वहीं, समारोह में मौजूद मंदीप सिंह ने कहा कि यह सिख समुदाय के लिए बहुत बड़ा पल है कि भारत के प्रधानमंत्री फिलीपींस आकर गुरुद्वारे की आधारशिला रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिख धर्म से बहुत प्रेम करते हैं और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं।



आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को फिलीपींस पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। पीएम मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे। वहीं, दुनिया की नजरें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं पर टिकी रहेंगी।

यहां क्वाड देशों के नेताओं की प्रस्तावित बैठक करीब दो साल बाद इस समूह को फिर शीर्ष स्तर पर एक साथ लाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मुलाकात भी इस बैठक का एक महत्वपूर्ण पहलू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed