फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi is promoting Indian culture a lot

PM Modi : पीएम मोदी भारतीय संस्कृति का खूब कर रहे प्रचार-प्रसार, कला-साहित्य से जुड़े लोगों से कर रहे मुलाकात

Mon, 22 May 2023 07:15 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 22 May 2023 07:15 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी व ऑस्ट्रेलिया के दौरे में भारत की समृद्ध संस्कृति व विरासत के प्रचार का कोई मौका नहीं गंवा रहे। वे उन विदेशी नागरिकों से भी संवाद कर रहे हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में भारतीय संस्कृति के प्रतिनिधि के रूप में इन देशों में काम कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
PM Modi is promoting Indian culture a lot
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी व ऑस्ट्रेलिया के दौरे में भारत की समृद्ध संस्कृति व विरासत के प्रचार का कोई मौका नहीं गंवा रहे। वे उन विदेशी नागरिकों से भी संवाद कर रहे हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में भारतीय संस्कृति के प्रतिनिधि के रूप में इन देशों में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


जहां परमाणु बम गिरा था हिरोशिमा के उस स्मारक के निकट गांधीजी की मूर्ति...
पीएम मोदी ने जी7 समिति के दौरान हिरोशिमा में महात्मा गांधी की अर्ध-मूर्ति का अनावरण किया, जो शांति और अहिंसा के भारतीय मूल्यों को प्रतिबिंबित करती है। यह मूर्ति मोतोयासू नदी के पास बने विख्यात बॉम्ब-डोम के निकट लगाई है, जिसे देखने रोज हजारों लोग आते हैं। यहां द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका द्वारा गिराए परमाणु बम की वजह से 1.40 लाख से अधिक लोग मारे गए थे। अनावरण पर पीएम मोदी ने कहा कि गांधीजी के मूल्य पूरी दुनिया में गूंजते और लाखों लोगों को शक्ति देते हैं। 42 इंच लंबी कांसे की यह मूर्ति भारत द्वारा हिरोशिमा को मित्रता और जापान के साथ सद्भावना की निशानी के तौर पर दी गई। इसे पद्मभूषण रामवनजी सुतार ने बनाया है। एजेंसी

विज्ञापन
  • तिरुक्कुरल विमोचन : पीएम मोदी ने 'द तिरुक्कुरल' पुस्तक का विमोचन पापुआ न्यू गिनी की आधिकारिक भाषा टोक पिसिन में किया। यह पुस्तक शास्त्रीय तमिल के विनम्र कवि व दार्शनिक तिरुवल्लुवर के लेखन पर आधारित है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ऑस्ट्रेलिया में 'लिटिल इंडिया' : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी की मौजूदगी में 'लिटिल इंडिया' की घोषणा होगी। यह जगह पररामट्टा में स्थित है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं।


चित्रकारी से भारत-जापान में सांस्कृतिक संबंध बढ़ा रहीं टाकायामा से मिले
पीएम मोदी ने हिरोको टाकायामा से भी मुलाकात की, जो चित्रकला से भारत-जापान में सांस्कृतिक सहयोग मजबूत करती रही हैं। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बारे में बताया। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सम्मानित कलाकार टाकायामा से मुलाकात की जिनका भारत से करीबी संबंध है, टाकायामा ने अपनी एक कलाकृति भी उन्हें प्रदान की। उल्लेखनीय है कि 1981 में पहली बार भारत आईं टाकायामा अपनी कलाकृतियों में भारतीय जीवन, महिलाओं आदि को शामिल करती रही हैं। जापानी स्याही से चित्रकला सिखाने की कई वर्कशॉप भी वे भारतीयों के लिए लगा चुकी हैं और उन्होंने शांतिनिकेतन विश्वभारती में कुछ समय पढ़ाया है।

लेखक मिजोकामी से मुलाकात मोदी ने जापानी लेखक व हिंदी, पंजाबी भाषाविद् पद्मश्री डॉ. तोमिया मिजोकामी से शनिवार को मुलाकात की। बताया, प्रोफेसर मिजोकामी भारतीय संस्कृति व साहित्य को जापान के लोगों में लोकप्रिय बनाने के प्रयास कर रहे हैं।

हिरोशिमा शांति स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
हिरोशिमा। पीएम मोदी व अन्य वैश्विक नेताओं ने रविवार को द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में जापान के हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले में मारे गए लोगों की याद में बने शांति स्मारक संग्रहालय पर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम ने ट्वीट किया, आज सुबह हिरोशिमा में शांति स्मारक संग्रहालय व शांति स्मारक पार्क गया। प्रधानमंत्री के स्मारक स्थल स्थित संग्रहालय के दौरे की तस्वीरें ट्वीट करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, हिरोशिमा के पीड़ितों की याद में श्रद्धांजलि। एजेंसी

पीएम मोदी बोले, जापान यात्रा सफल...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापान दौरे को सफल बताते हुए अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा को जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जापान की यात्रा फलदायी रही।

मोदी ने समिट में रिसाइकल सामग्री से बनी जैकेट पहनी
पीएम मोदी ने रविवार को जी7 समिट में रीसाइकिल सामग्री से बनी जैकेट पहन प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। यह रिसाइकल सामग्री पुरानी पॉलीथिलीन टेरेफ्थालेट की बनी बोतलों को तोड़ व पिघलाकर, रंग मिलाकर और इससे निकले फाइबर से बनाई जाती है। इस प्रक्रिया से हमारे वातावरण में हानिकारक तत्वों का उत्सर्जन, प्रदूषण बड़े स्तर पर घटता है।

मोदी ने कहा था कि पर्यावरण पर कई तरह के संकट आ रहे हैं, जिनसे उबरने के लिए सभी को साथ काम करना होगा। प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग व उपभोक्तावाद आधारित विकास मॉडल बदलना होगा। एजेंसी



जापान के अखबारों में छाई मोदी-जेलेंस्की की बैठक
जापान के अखबारों में जी7 समिट की कवरेज में रविवार को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की छाये रहे। दोनों ने शनिवार को मुलाकात की थी, इसे लेकर विस्तार से कवरेज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed