फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM modi in usa target rahul gandhi in us congress speech on his remarks on foreign soil

PM Modi in USA: अमेरिकी सांसदों की तारीफ करते हुए राहुल गांधी पर तंज कस गए पीएम मोदी, इशारों में कही बड़ी बात

Fri, 23 Jun 2023 04:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Jun 2023 04:09 PM IST
सार

पीएम मोदी ने अमेरिकी सांसदों की तारीफ करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि सभी सांसद भारत के साथ अपने रिश्तों के जश्न में एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि घर में विचारों का संघर्ष होना चाहिए लेकिन जब देश के लिए बोलने की बात आए तो सभी को एकसाथ आ जाना चाहिए।

विज्ञापन
PM modi in usa target rahul gandhi in us congress speech on his remarks on foreign soil
पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर साधा निशाना। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी कांग्रेस में गुरुवार को दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कस दिया। दरअसल अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अमेरिकी सांसदों की तारीफ करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि सभी सांसद भारत के साथ अपने रिश्तों के जश्न में एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि घर में विचारों का संघर्ष होना चाहिए लेकिन जब देश के लिए बोलने की बात आए तो सभी को एकसाथ आ जाना चाहिए। पीएम मोदी के इस बयान को राहुल गांधी पर तंज माना जा रहा है क्योंकि विदेश में दिए गए उनके बयानों पर खूब विवाद हुआ है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कसा तंज
अमेरिकी कांग्रेस में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं समझ सकता हूं कि विचारों और विचारधारा को लेकर बहस होती है लेकिन मुझे ये देखकर खुशी हो रही है कि आप सभी आज साथ आए हैं और दुनिया के दो लोकतंत्रों, भारत और अमेरिका के संबंधों का जश्न मना रहे हैं। घर में विचारों की लड़ाई हो सकती है लेकिन जब देश के लिए बोलने की बात हो तो हम सभी को साथ आना चाहिए और आपने ये करके दिखाया है। इसके लिए बधाई।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: US के अखबार ने बताया PM मोदी क्यों हैं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जानें NYT की रिपोर्ट में क्या
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के स्पीकर केविन मैक्कार्थी को मुखातिब होते हुए कहा कि 'एक जीवंत लोकतंत्र का नागरिक होने के नाते मैं समझ सकता हूं कि आपका काम बहुत मुश्किल है। मैं जुनून और नीति को लेकर होने वाली लड़ाईयों को समझ सकता हूं।' 



राहुल गांधी के बयानों पर हो चुका है विवाद
गौरतलब है कि बीते दिनों राहुल गांधी ब्रिटेन और अमेरिका को दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने देश की सरकार को निशाने पर लिया और सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे। इस पर भारत में खूब राजनीतिक बयानबाजी हुई और सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी पर विदेश में जाकर देश का अपमान करने का आरोप लगाया था। यही वजह है कि पीएम मोदी के अमेरिकी कांग्रेस में दिए गए उपरोक्त बयान को राहुल गांधी पर हमले के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed