Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi In Trinidad and Tobago relations with UP-Bihar first Indian Prime Minister in Caribbean after 26 years

PM Modi In Trinidad: UP-बिहार से त्रिनिदाद-टोबैगो का नाता; 26 साल बाद कैरेबियन देश आया कोई भारतीय प्रधानमंत्री

Fri, 04 Jul 2025 04:33 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 04 Jul 2025 04:33 AM IST
सार

भारत के लोग पूरी दुनिया में फैले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। उनका यहां आना बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि 26 साल के बाद पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री इस देश के दौरे पर पहुंचा है। इस देश का उत्तर प्रदेश और बिहार से भी खास नाता है। जानिए क्यों खास है पीएम मोदी का ये दौरा

विज्ञापन
PM Modi In Trinidad and Tobago relations with UP-Bihar first Indian Prime Minister in Caribbean after 26 years
पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम मोदी का स्वागत करते भारतीय प्रवासी - फोटो : X@narendramodi

विस्तार

दो दशक से अधिक समय बात त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा कई मायनों में विशेष है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2014 में पीएम बनने से पहले मोदी बतौर भाजपा महासचिव एक कार्यक्रम के लिए इस देश का दौरा कर चुके हैं। आज वे राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर देश की पहली यात्रा कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा को विदेश मंत्रालय ने भी खास बताया है।
विज्ञापन


26 साल बाद कोई भारतीय पीएम त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा पर
त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी के दौरे की अहमियत को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनके अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किया। भारत की तरफ से यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि 26 साल बाद कोई प्रधानमंत्री यहां आया है।
विज्ञापन


इस कैरेबियन देश का यूपी-बिहार से खास नाता
विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस देश में कुल 13 लाख लोग रहते हैं। इनमें से 45 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच संबंध बहुत मजबूत और खास हैं। यहां रहने वाले 45% लोगों में से ज़्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोग हैं। इनमें से अधिकांश लोग भोजपुरी भाषी जिलों जैसे छपरा, आरा, बलिया, सीवान, गोपालगंज, बनारस, आज़मगढ़ से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
25 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं
बतौर प्रधानमंत्री पहली यात्रा पर इस देश में आए पीएम मोदी की इस यात्रा से उनकी 25 वर्ष पहले की उस यात्रा की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने यहां विश्व हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लिया था। वर्ष 2000 में पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने एकता और विश्व कल्याण का आह्वान किया। साथ ही, इस बात पर जोर दिया कि प्रवासी भारतीयों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखना चाहिए। 




Trending Videos

25 साल पहले भाजपा के महासचिव पद पर थे मोदी
सनातन धर्म महासभा की तरफ से  19 अगस्त, 2000 आयोजित सम्मेलन में दुनियाभर से एक हजार से अधिक प्रतिनिधि पहुंचे थे और इसका विषय आत्म-मुक्ति और विश्व कल्याण था। पीएम मोदी उस समय भाजपा के महासचिव पद पर थे। आत्मानं मोक्षार्थं जगत हिताय च के प्राचीन ज्ञान पर केंद्रित उनका मुख्य भाषण आज भी विश्व कल्याण के लिए बेहद प्रासंगिक है, जिसमें उन्होंने पूरी दुनिया की भलाई के लिए आत्म मुक्ति का आह्वान किया था। यह एक बेहद प्रभावशाली आयोजन था, जिसने हिंदू धर्म की उदारता का गहराई से रेखांकित किया। 

व्यक्तिगत आकांक्षाओं से उबरना होगा 
अपने भाषण में मोदी ने नेताओं से कहा था कि समाज की उन्नति के लिए उन्हें व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को उबरना होगा। सम्मेलन में हिंदू दर्शन के भविष्य, इसकी वैश्विक प्रासंगिकता और हिंदू प्रवासियों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया था। मोदी ने उस समय इस कैरेबियाई द्वीप में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के साथ भी एक मजबूत संबंध स्थापित किया था। उन्होंने त्रिनिदाद के गांवों का दौरा किया, प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से मिले और यह जानने की कोशिश की कि वह खुद को यहां की स्थितियों में किस तरह ढाल रहे हैं।

अशोक सिंघल ने बताया था संघ का शेर 
सम्मेलन त्रिनिदाद और टोबैगो के तत्कालीन प्रधानमंत्री बासदेव पांडे, आरएसएस सरसंघचालक के सुदर्शन, स्वामी चिदानंद सरस्वती और अशोक सिंघल जैसी प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इसी सम्मेलन में अशोक सिंघल को यह कहते हुए सुना गया, वह संघ का शेर है। इस सम्मेलन के कुछ ही महीनों बाद नवंबर 2000 में मोदी को भाजपा में प्रभारी महासचिव बनाया गया और अगले वर्ष उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।

PM Modi In Trinidad and Tobago relations with UP-Bihar first Indian Prime Minister in Caribbean after 26 years
22 साल पहले भी त्रिनिदाद एंड टोबैगो गए थे मोदी, पीएम बनने के बाद ये पहली यात्रा - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी की यात्रा को लेकर देश के पूर्व नौकरशाह का बयान
इससे पहले त्रिनिदाद एंड टोबैगो की सरकार में सचिव रह चुके देव दुग्गल ने कहा, हमें बहुत गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। दुग्गल ने बताया कि वे देश की सरकार में कृषि मंत्रालय में रहे। इसके बाद मंत्री का सलाहकार भी रहा। पिछली बार नरेंद्र मोदी 22 साल पहले त्रिनिदाद आए थे। उस समय वे भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि विश्व हिंदू सम्मेलन में भाग लेने आए थे। ऐसे में अब बतौर प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का एक अलग महत्व है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Trinidad-Tobago Visit: पीएम मोदी सफल घाना दौरे के बाद त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे; गर्मजोशी से स्वागत

पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलेगा, मजबूत होगा दोनों देशों का रिश्ता
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के फैसले पर भी टिप्पणी की। देव दुग्गल ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि त्रिनिदाद और टोबैगो ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है। यह बहुत विचार-विमर्श के बाद किया गया है... यह सम्मान दोनों देशों को एक साथ लाएगा। दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। त्रिनिदाद एंड टोबैगो की 50% आबादी भारतीय मूल की है... ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed