फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi In Russia says Strong relations between the two countries will greatly benefit our people

PM Modi In Russia: मॉस्को में बोले पीएम मोदी- 'दोनों देशों के मजबूत संबंध हमारे लोगों को बहुत लाभ पहुंचाएंगे'

Mon, 08 Jul 2024 08:16 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 08 Jul 2024 08:16 PM IST
सार

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 9 जुलाई तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के कहा गया था कि पीएम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 8-9 जुलाई को मास्को में होंगे।

विज्ञापन
PM Modi In Russia says Strong relations between the two countries will greatly benefit our people
रूस में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 9 जुलाई तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। पीएम मोदी सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। रूस के प्रथम उपप्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव ने वनुकोवो-2 हवाई अड्डे पर पीएम की अगवानी की। वह प्रधानमंत्री मोदी को हवाई अड्डे से उनके होटल तक छोड़ने उनके साथ गए। 
विज्ञापन


अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यापार, ऊर्जा एवं रक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान देते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

PM Modi In Russia says Strong relations between the two countries will greatly benefit our people
रूस में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI
द्विपक्षीय साझेदारी को गहन बनाने को लेकर आशान्वित: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने मॉस्को पहुंचने के बाद एक बयान में कहा कि वह भविष्य के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को गहन बनाने को लेकर आशान्वित हैं। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों से ‘हमारे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।’

PM Modi In Russia says Strong relations between the two countries will greatly benefit our people
रूस में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI
पांच साल में रूस की पहली यात्रा
यह पिछले पांच साल में मोदी की रूस की पहली यात्रा है। यह फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद उनकी पहली मॉस्को यात्रा है। यह पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है। इससे पहले वह 2019 में रूस गए थे जहां उन्होंने पूर्वी शहर व्लादिवोस्तक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।
विज्ञापन

PM Modi In Russia says Strong relations between the two countries will greatly benefit our people
रूस में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI
दौरे के एजेंडे में ये मुद्दे
पीएम अपनी रूस यात्रा के दौरान व्लादिमीर पुतिन के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा, यूक्रेन-रूस युद्ध, रक्षा, तेल और गैस, द्विपक्षीय संबंध, व्यापार और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों पर बात करेंगे। इससे पहले रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्यापार पर सीधी बातचीत करने का शानदार अवसर है। उन्होंने कहा, व्यापार असंतुलन जैसे कुछ मुद्दे हैं...इसलिए, जाहिर है कि नेतृत्व स्तर पर यह बैठक महत्वपूर्ण साबित होगी। क्योंकि उनके निर्देशों के अनुसार ही हम देखेंगे कि रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाया जाए। 

22वें भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन पर विदेश मंत्री ने कहा कि यह अच्छी परंपरा है। लेकिन ऐसे शिखर सम्मेलनों में कुछ कमी आई है। दोनों नेताओं के बीच रूस पर प्रतिबंधों के चलते भुगतान मुद्दा हल करने, रक्षा हार्डवेयर की आपूर्ति, प्रस्तावित चेन्नई-व्लादिवोस्तोक मैरिटाइम कॉरिडोर में निवेश पर चर्चा के अलावा यूक्रेन में रूस की ओर से लड़ रहे भारतीयों के संवेदनशील मुद्दे पर भी बातचीत संभव है।

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed