फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi honoured with symbolic 'Key to the city of Buenos Aires' during Argentina visit

PM Modi: ब्यूनस आयर्स में पीएम मोदी को 'की टू द सिटी' सम्मान, भारत-अर्जेंटीना संबंधों में मील का पत्थर

Sun, 06 Jul 2025 08:32 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 06 Jul 2025 08:32 AM IST
सार

ब्यूनस आयर्स के सिटी गवर्नमेंट प्रमुख जॉर्ज मैकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  'की टू द सिटी' (शहर की चाबी) सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान विश्व के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को ही दिया जाता है जो किसी शहर के साथ विशेष संबंध बनाते हैं।

विज्ञापन
PM Modi honoured with symbolic 'Key to the city of Buenos Aires' during Argentina visit
पीएम मोदी को मिला 'की टू द सिटी' (शहर की चाबी) सम्मान - फोटो : एक्स- नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान 'की टू द सिटी' (शहर की चाबी) सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारत और अर्जेंटीना के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान विश्व के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को ही दिया जाता है जो किसी शहर के साथ विशेष संबंध बनाते हैं या उस शहर में सांस्कृतिक, राजनीतिक या आर्थिक जुड़ाव बढ़ाते हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के प्रति आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ब्यूनस आयर्स के सिटी गवर्नमेंट प्रमुख जॉर्ज मैकरी से ‘की टू द सिटी’ प्राप्त करना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान भारत-अर्जेंटीना संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है।
विज्ञापन

57 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक अर्जेंटीना यात्रा
पीएम मोदी की यह यात्रा ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि 57 वर्षों में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना की द्विपक्षीय यात्रा की है। पीएम मोदी के होटल के बाहर भारतीय प्रवासी समुदाय के सैकड़ों लोग झंडे लहराते हुए और भारतीय संगीत पर नाचते हुए उनका स्वागत करते नजर आए। यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के पांच देशों के दौरे का तीसरा पड़ाव थी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और टैगोर को श्रद्धांजलि
ब्यूनस आयर्स में पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, गांधीजी की कालातीत सोच और आदर्श मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। पूरी दुनिया में बापू के विचार गूंजते हैं और करोड़ों लोगों को शक्ति व आशा देते हैं। गुरुदेव टैगोर को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने कहा, गुरुदेव टैगोर की शिक्षा और ज्ञान पर जोर देने वाली सोच आज भी प्रेरणादायक है। 1924 में उनकी अर्जेंटीना यात्रा यहां के विद्वानों और छात्रों के बीच एक गहरी छाप छोड़ गई थी।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपिता को भी किया नमन
पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के 'फादर ऑफ द नेशन' जनरल जोस दे सैन मार्टिन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, उनका साहस और नेतृत्व अर्जेंटीना के इतिहास में अहम भूमिका निभाता है और आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ व्यापक वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को विविधता देने और रक्षा, खनिज, ऊर्जा, फार्मास्युटिकल और खनन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई।

ये भी पढें: Brazil: ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत के सम्मान में दी गई 'ऑपरेशन सिंदूर' की खास प्रस्तुति

गौरतलब है कि अर्जेंटीना, प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का तीसरा चरण है। इससे पहले वे घाना और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यात्रा कर चुके हैं। इसके बाद वे ब्राजील में होने वाले 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और फिर नामीबिया जाएंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीति को नई दिशा देने और दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed