फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi had fruitful meeting with CEOs from energy sector on first day of his US visit

ह्यूस्टन: पीएम मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ से की मुलाकात, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा

Sun, 22 Sep 2019 09:41 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 22 Sep 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
PM Modi had fruitful meeting with CEOs from energy sector on first day of his US visit
पीएम मोदी ने कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक की - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिनों के दौरे के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ के साथ राउंड टेबल बैठक की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बैठक को फलदाई बताया है। बैठक में ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक साथ काम करने और भारत और अमेरिका के बीच आपसी निवेश के अवसरों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके कहा, ''आते ही सीधे काम शुरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ के साथ अभी एक सफल राउंड टेबल बैठक संपन्न की। बातचीत भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा के लिए साथ मिल कर काम करने और साझा निवेश के अवसरों को बढ़ाने पर केंद्रित थी।' सूत्रों ने बताया कि बैठक में शामिल होने वाली सभी कंपनियों की भारत में मौजूदगी है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, 'राउंड टेबल में ऊर्जा क्षेत्र की 17 वैश्विक कंपनियों ने हिस्सा लिया। 150 देशों में उपस्थिति के साथ इन कंपनियों की नेट वर्थ एक ट्रिलियन डॉलर है। इन सभी कंपनियों की भारत में किसी न किसी तरह की उपस्थिति है। बैठक का उद्देश्य हमारी रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी के एक हिस्से के रूप में दोनों पक्षों के ऊर्जा सहयोग को गहरा करना था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने आगे कहा, 'समर्थन और सुविधा के लिए सीईओ सरकार के शुक्रगुजार थे। सीईओ ने भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने को लेकर बात की। उन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सरकार के प्रयासों, क्षेत्र में डिरेग्युलेशन की दिशा में उठाए गए कदम और सुधार की सराहना की। साथ ही वह भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर उत्साहित नजर आए।'
 


इमर्शन इलेक्ट्रिक कंपनी के अध्यक्ष माइक ट्रेन ने प्रधानमंत्री की ऊर्जा क्षेत्र के सीईओ संग राउंड टेबल बैठक को लेकर कहा, 'बैठक का हिस्सा होना बहुत खुशी और सम्मान की बात थी। उन्होंने दृष्टिकोण और उत्साह को साझा किया। वह एक संतुलित दृष्टिकोण चाहते हैं जिससे भारत में ऊर्जा दीर्घकालिक रूप से आए।'


ट्रेन ने आगे कहा, 'हम भारतीय बाजार में काफी सक्रिय हैं। मैंने उन कामों को रेखांकित किया जो हमने 'इनवेस्ट इंडिया' के तहत किए हैं। हमने बहुत बड़ा निवेश किया है। हम अगले साल पुणे के नजदीक एक बड़ी विनिर्माण इकाई का काम खत्म करने वाले हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed