फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi Greetings to Nepalese Counterpart KP Sharma Oli India Nepal Relations

मोदी की ओली को बधाई: PM ने कहा- हमारी साझेदारी से खुले नए रास्ते, आर्थिक समृद्धि में दृढ़ साझेदार रहने का वादा

Sat, 20 Jul 2024 06:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 06:08 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हमारी साझेदारी ने सहयोग के नए रास्ते खोले हैं। साथ ही वादा किया कि उनकी सरकार आर्थिक समृद्धि की दिशा में हिमालयी देश की दृढ़ साझेदार रहेगी। कहा कि पीएम ओली के नेतृत्व और बहुमूल्य अनुभव से दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग लोगों के लाभ के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
PM Modi Greetings to Nepalese Counterpart KP Sharma Oli India Nepal Relations
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को शुक्रवार को बधाई संदेश भेजा। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हमारी साझेदारी ने सहयोग के नए रास्ते खोले हैं। साथ ही वादा किया कि उनकी सरकार आर्थिक समृद्धि की दिशा में हिमालयी देश की दृढ़ साझेदार रहेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम ओली के नेतृत्व और बहुमूल्य अनुभव से दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग लोगों के लाभ के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत की पड़ोस प्रथम नीति के तहत एक विशेष और प्राथमिकता वाला साझेदार बना हुआ है। ओली ने 15 जुलाई को नेपाल के 45वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। यह उनका चौथा कार्यकाल है। ओली के नेतृत्व वाली नई सरकार के सामने देश में राजनीतिक स्थिरता प्रदान करने की कठिन चुनौती है। पीएम ओली के सचिवालय के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को मजबूत कर और सहयोग के नए अवसरों की खोज करके नेपाल की आर्थिक समृद्धि और विकास प्राथमिकताओं की प्राप्ति में उसका दृढ़ साझेदार बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी साझी संस्कृति, सभ्यता और खुली सीमाओं के कारण दोनों देशों के नागरिकों के बीच मजबूत संबंध स्थापित हुए हैं। ये बंधन हमारी साझेदारी को ऊर्जा, उत्साह और शक्ति प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन


द्विपक्षीय रिश्तों में और मजबूती लाएंगे
पीएम ने कहा कि हाल के वर्षों में हमारे द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति हुई है, जिसमें कनेक्टिविटी, ऊर्जा, विकासात्मक साझेदारी और लोगों के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्र शामिल हैं। हमने इस यात्रा में आपके योगदान को हमेशा महत्व दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री ओली से दोनों देशों के समग्र विकास में साझेदारी और सहयोग करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और भी अधिक बढ़े और हम अपने दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने में मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed